फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Love Rashifal (13-19 October): पार्टनर लुटाएगा प्यार या होगी तकरार? पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Sun, 12 Oct 2025 04:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 04:13 PM IST
सार

Weekly Love rashifal in hindi: इस सप्ताह त्रिग्रही योग और ग्रहों की चाल रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ाएंगी, पर अहम और अपेक्षाएं तनाव ला सकती हैं। भावनात्मक संतुलन और समझदारी से प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 13 October to 19 October Saptahik Love Rashifal Aries Libra Leo Aquarius in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Saptahik Love Rashifal (13-19 October): इस सप्ताह सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जब तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इसका असर हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से पड़ता है। खासकर लव लाइफ और रिश्तों में इस योग के प्रभाव से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों की चाल बता रही है कि रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। तुला राशि में सूर्य, मंगल और बुध का संयोग आपके आकर्षण और बातचीत को प्रभावशाली बनाएगा, मगर साथ ही अहम और अपेक्षाओं के कारण मनमुटाव की संभावना भी रहेगी।


Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर तारे कब निकलेंगे? पूजा के लिए कितना समय मिलेगा? जानें पूरी डिटेल्स
चंद्रमा का गोचर मिथुन से कन्या राशि तक दिल और दिमाग के बीच तालमेल बनाए रखने का संकेत दे रहा है, जिससे आप भावनात्मक और व्यावहारिक पक्षों के बीच संतुलन साध पाएंगे। गुरु का कर्क राशि में प्रवेश प्रेम संबंधों को भावनात्मक स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगा। खासतौर पर विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। अब जानिए, आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है यह साप्ताहिक प्रेम राशिफल।
Tula Sankranti 2025: तुला संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय और मंत्र जाप, चमकेगी किस्मत

Weekly Love Horoscope 13 October to 19 October Saptahik Love Rashifal Aries Libra Leo Aquarius in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
इस सप्ताह की शुरुआत आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा और बेचैनी बनी रह सकती है, जिससे आप अपने साथी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। आपसी बातचीत में भी कमी हो सकती है, जिससे गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। हालांकि, सप्ताह के मध्य से स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी। आप और आपके साथी के बीच फिर से तालमेल बनने लगेगा। सप्ताह के अंत में प्रेम जीवन में मधुरता लौटेगी और रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। यह समय रिश्ते को मजबूती देने का है।

Weekly Love Horoscope 13 October to 19 October Saptahik Love Rashifal Aries Libra Leo Aquarius in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में थोड़ी असुरक्षा और बेचैनी रह सकती है, खासकर अपने प्रेम संबंधों को लेकर। कोई पुरानी बात या बदलती परिस्थितियां आपको परेशान कर सकती हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। समय के साथ स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएंगे और रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में कोई छोटा सेलिब्रेशन या खास पल रिश्ते को नई ऊर्जा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 13 October to 19 October Saptahik Love Rashifal Aries Libra Leo Aquarius in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक रहने वाली है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। रिश्ते में ताजगी और मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, सप्ताह के मध्य में कुछ बाहरी कारणों से मन अशांत हो सकता है, जिससे जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी तकरार हो सकती है। इस समय आपको धैर्य रखने और संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है। सप्ताहांत तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा, बशर्ते आप संयम से काम लें।

विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 13 October to 19 October Saptahik Love Rashifal Aries Libra Leo Aquarius in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी बुजुर्ग या घर की जिम्मेदारियों के कारण आप अपने साथी को वह समय नहीं दे पाएंगे, जो वे चाहते हैं। इसका असर रिश्ते पर दिख सकता है और थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। लेकिन चिंता न करें, जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आपके जीवन में संतुलन लौटेगा। सप्ताहांत में आप और आपका साथी एक-दूसरे के और करीब आएंगे और प्रेम संबंध में गर्मजोशी महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed