फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवपंचम राजयोग बनने से इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और शुरू होगा अच्छा समय

Sun, 12 Oct 2025 03:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Oct 2025 03:25 PM IST
सार

14 अक्टूबर को शुक्र और अरुण दोनों ही एक-दूसरे से 120 अंश पर होंगे। इस तरह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र कन्या राशि में होंगे वहीं अरुण ग्रह वृषभ राशि में विराजमान होंगे। जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2025 Make Venus Lucky Zodiac Signs Effect and Significance All Details
Navpancham Rajyog 2025 - फोटो : adobe

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-गोचर समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे कई तरह के शुभ राजयोगों का निर्माण होता है। देश-दुनिया के साथ इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर भी देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इस साल दिवाली पर नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें 14 अक्टूबर को शुक्र और अरुण दोनों ही एक-दूसरे से 120 अंश पर होंगे। इस तरह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र कन्या राशि में होंगे वहीं अरुण ग्रह वृषभ राशि में विराजमान होंगे। जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 



Atichari Guru 2025: 09 दिन बाद अतिचारी गुरु करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

Navpancham Rajyog 2025 Make Venus Lucky Zodiac Signs Effect and Significance All Details
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी राशि से शुक्र ग्रह अष्टम भाव में संचरण होंगे। कुंभ राशि वालों को कुंडली के चौथे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। ऐस में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। करियर-कारोबार में नया मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग नया व्यापार करना चाह रहे हैं उनके कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 

Saptahik Rashifal (13 -19 October): मिथुन समेत इन राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Navpancham Rajyog 2025 Make Venus Lucky Zodiac Signs Effect and Significance All Details
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
नवपंचम राजयोगा का बनना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। शुक्र देव आपकी राशि से चौथे भाव में संचरण करेंगे। इस दौरान आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। इस दौरान जो लोग किसी तरह का वाहन या फिर प्रापर्टी  की खरीदरी करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। 

Shukra Gochar: शुक्र ने किया कन्या राशि में गोचर, जानें आपके जीवन में होगी उथल-पुथल या शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2025 Make Venus Lucky Zodiac Signs Effect and Significance All Details
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शुक्र के गोचर सिंह राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ साबित होगा। यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनेगा जिससे कारण से आपको अचानक धन लाभ और करियर में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थितियां मजबूत रहेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed