इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल राशि बदलकर कुंभ में आएंगे तो केतु के साथ इनका संयोग बनेगा और हफ्ते अंत में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों की स्थिति में इस बदलाव से आपके रिश्ते, पारिवारिक जीवन और प्यार पर क्या असर होगा क्या आपके उखड़े मूड को प्रेमी बना देगा। जानिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा यह हफ्ता।
मेष राशिः प्रेमी आपका मूड बना देगा
आपके लिए सप्ताह का आरंभिक भाग नकारात्मक ऊर्जा वाला कहा जा सकता है इसलिए आपको नेगेटिव लोगो से दूर रहना चाहिए। अपने हाव भावों पर आपका ज्यादा नियंत्रण नहीं रहेगा और आपका प्रेमी आपके शारीरिक लक्षणों को देखकर आपके मूड को भांप सकता है। इससे वह आपको सकारात्मक वातावरण प्रदान करने का सदा प्रयास करेगा। इससे सप्ताह के दूसरे भाग से मूड में तेजी से परिवर्तन देखा जा सकता है और इसका पूरा श्रेय आपके प्रेमी को जाएगा। उन्हीं के प्रयासों से आप फिर से हंसी मजाक करेगें। सप्ताह के अंत में आप अपने कामों में व्यस्त रह सकते हैं लेकिन प्रेमी से मुलाकात का समय निकाल ही लेगें।
वृष राशि: प्यार जोरदार तरीके से आपके दिल में उफान मारेगा
आपके सिद्धांत आप दोनों के मध्य तनाव बढ़ा सकते हैं। आपको अपने सिद्धांता और विचारों से प्रेमी को अवगत करा देना चाहिए ताकि आपके बीच गतिरोध की स्थिति दूर हो और आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझ सकें। वैसे छोटे मोटे मतभेदों के बाद आपके बीच सुलह हो जाएगी और प्यार जोरदार तरीके से आपके दिल में उफान मारेगा।
मिथुन राशि: नोंक झोंक में बीतेगा सप्ताह
सप्ताह के पहले भाग में आप दोनों के झगड़े हो सकते हैं, दूसरे भाग में आप कुछ नजदीक आने का प्रयास करेगें और आ भी जाएंगे लेकिन फिर तीसरे भाग में पहले से अधिक दूरी बढ़ सकती है। आपकी कोई बात प्रेमी की नाराजगी बढ़ा सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आपका मन शांत हो सकता है और प्रेमी के साथ भी सुलह हो सकती है।
कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उथल पुथल भरा रहेगा
सप्ताह का आरंभ बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है और इसे बिगाड़ने की जिम्मेदारी भी आप पर ही होगी भले ही आप इस बात से अपना पल्ला ही क्यों ना झाड़ लें। सप्ताह का तीसरा भाग कुछ राहत की सांसे देगा लेकिन सप्ताह के अंत तक पहुंचते आप फिर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनान के लिए साथी को सम्मान दें और अपनी जिद्द चलाने से बचें।