{"_id":"58495f614f1c1be672449fec","slug":"daily-rashiphal-9th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज सितारों की चाल किस राशि पर है मेहरबान, जान लीजिए","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज सितारों की चाल किस राशि पर है मेहरबान, जान लीजिए
एस्ट्रोयोगी
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सितारों की चाल का किस राशि के व्यक्ति को लाभ मिलने वाला है और किसे होन वाला है नुकसान जान लीजिए।
मेष राशि: जीवन में कुछ नया होगा
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगों को आज आशा की किरण नजर आएगी। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।
वृष राशि: व्यापार में मेहनत रंग लाएगी
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज अपने गुस्से पर काबू रखें
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। वो निस्वार्थ भाव से ही आपको सलाह देंगे। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज सब पर चलेगा आपका जादू
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे। आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आज का दिन आपके नये रिश्ते के लिए बहुत अच्छा है। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें।आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे परन्तु यह तनाव दूर करने के लिये उचित समय है, अपने दर्द को सही करने के लिये उसके कारण का पता लगाएं आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिये सावधान रहें।