ये सप्ताह लगभग सभी राशि वालों के प्रेमी जीवन के लिए मिला जुला रहेगा। सिर्फ एक राशि वालों को अपना रिश्ता थोड़ी मुश्किलों भरा रहेगा। जानें आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
मेष राशिः अकेलापन दूर करने की करेंगे कोशिश
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुले फल प्रदान करने वाला बना रह सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने संबंधों को लेकर कुछ उतावलापन दिखा सकते हैं और आरंभ में ही सारा का सारा प्रेम प्रेमी पर न्यौछावर करने की धुन आप पर सवार देखी जा सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग आपका मानसिक परेशानी में बीत सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप परिस्थितियों को अनुकूल करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन प्रेमी आपसे खफा सा ही नजर आएगा। अपने अकेलेपन को दूर करने की आनन फानन में आप फ्लर्ट का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आप कुछ राहत महसूस करेगें। सप्ताह का आरंभ तो रोमांस से शुरु होगा, लेकिन दूसरे भाग में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
वृष राशिः सप्ताह के बीच आ सकते हैं करीब
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपको खुद लगेगा कि सभी की झोली में कुछ ना कुछ नया है, लेकिन आप खाली झोली लिए ही बैठे हैं। अपनी झोली को प्रेम से भरने के लिए कुछ प्रयास आपकी ओर से होना भी आवश्यक है। आप अपने अहं को एक किनारे करें और प्रेम की डगर पर आगे बढ़ने की योजना बनाएं कि आने वाले समय में क्या करना चाहिए। प्रेमी जीवन के लिए सप्ताह का आरंभ कुछ वैचारिक मतभेदों से हो सकता है लेकिन दूसरे भाग में आप दोनों करीब आने का साहस कर सकते हैं। सप्ताह के तीसरे भाग में फिर कोई शक का बीज आप दोनों के मध्य फूट सकता है और सप्ताह के अंत में आप दोनो का कोई मित्र गलतफहमियां दूर करने का प्रयास कर सकता है।
मिथुन राशिः आपके पक्ष में नहीं रहेगा सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के एकाध दिन ही हो सकते हैं जिनमें आप अपने लव अफेयर का लुत्फ ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि भी भ्रमित सी रह सकती है। आप सोचेगें कुछ और करेगें कुछ ओर ही। बिना मन के यदि आप संबंधों को बनाए रखते हैं तब आप लड़ाई झगड़े और मतभेदों के सिवा कुछ हासिल ना होगा। यदि प्रेमी समझदार है तो आप अपनी परेशानी उससे बांट सकते हैं अन्यथा चुप रहने में ही आपका हित होगा। प्रेमी जीवन के लिए सप्ताह का पहला दिन तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है, लेकिन सप्ताह के बाकी दिनों को बहुत ज्यादा अनुकूल कतई नहीं कहा जा सकता है।
कर्क राशिः प्रेमी को नहीं दे पाएंगे समय
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के आरंभ में आपको घरेलू कामों में उलझना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरुप आप अपने प्रेमी से कम ही बात कर पाएंगे मिलना तो दूर की बात होगी। मन में टीस तो उभरेगी जब आप प्रेमी से खुद को दूर पाएंगे लेकिन क्या कर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ वैसे तो ठीक होगा, लेकिन प्रेमी की याद में आपको रोते देखा जा सकता है। दूसरे भाग को आप दोनों के रोमांस का कहा जा सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में उतना आनंद आप संबंधों में नहीं पाएंगे जितना की सप्ताह के अंतिम भाग में अनुभव करेगें।