फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर के अंतिम 5 दिनों में इन राशियों में प्रेम संबंध बनने के योग हैं

Sun, 27 Nov 2016 09:47 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sun, 27 Nov 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 25 november to 1 december
प्‍यार

नवंबर महीने के अंत‌िम हफ्ते में बुध राश‌ि का राश‌ि पर‌िवर्तन होगा और बुध धनु राश‌ि में पहुंचेंगे। धनु राश‌ि में बुध के आने से शुक्र बुध का संयोग बनेगा। इन दोनों ग्रहों का प्रेम और वैवाह‌िक जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। ऐसे में आपके ल‌िए यह पूरा हफ्ता प्यार के मामले में कैसा रहेगा जान लीज‌िए।

मेष राश‌िः अपने संबंध को और गहरा कर सकते हैं

weekly love astrology 25 november to 1 december
मेष राश‌ि

यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने संबंध को और गहरा कर सकते हैं। एक-दूसरे का सुख दुख में हाथ बंटा सकते हैं। हो सकता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रुप से अपने प्रेमी की सहायता करें। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि प्रेमी में कम‌ियां ढूंढने की बजाय सकारात्मक पहलूओं पर व‌िचार कीज‌िए आपका र‌िश्ता और मजबूत होगा।

वृष राश‌िः रोमांट‌िक पलों का आनंद लें

weekly love astrology 25 november to 1 december
वृष

सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए अनुकूल रहेंगे इसल‌िए प्यार के मामले में इस समय का आपको लाभ उठाना चाह‌िए। आप दूसरे क्या सोचेंगे यह व‌िचार मन से न‌िकालकर अपने र‌िश्ते और प्यार को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। प्रेमी के प्रत‌ि आपका रोमांट‌िक व्यवहार आपके र‌िश्ते को आनंददायक बना देगा। आप इस हफ्ते रोमांट‌िक पलों का आनंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके ल‌िए अच्छा रहेगा

weekly love astrology 25 november to 1 december
म‌िथुन राश‌ि

प्रेम संबंध के मामले में सप्ताह मजेदार रहेगा। प्रेमी की ओर से कुछ उपहार पा सकते हैं अथवा आपका प्रेमी आपको किसी भी रुप में सरप्राईज दे सकता है। सप्ताह का अधिकांश समय आप एक-दूसरे के साथ बिता साकते हैं। वैसे मोटे तौर पर सप्ताह का आरंभ आपके ल‌िए अच्छा रहेगा। ज‌िनके नए प्रेम संबंध बने हैं उन्हें सावधान रहना चाह‌िए भेद खुलने का डर है।

विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार और पैसा दोनों मामले में आप उलझते द‌िखेंगे

weekly love astrology 25 november to 1 december
कर्क राशि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके अनावश्यक खर्चे होंगे। इसलिए बाहर जाएं तो ज्यादा पैसे ना लेकर जाएं और अपना क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड घर पर ही छोड़ जाएं। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कुछ राहत महसूस कर सकते हैं। वैसे प्यार के मामले में आप अपने को पर‌िवार और प्रेमी के बीच उलझते पाएंगे। आपको अपने र‌िश्ते को बेहतर बनाए रखने के ल‌िए कूटनीत‌िक चाल से काम लेना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed