Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविवार आपके लिए कितना शुभ लाभ लेकर आया है, क्या कहती है आपकी राशि

Sun, 27 Nov 2016 09:41 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sun, 27 Nov 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 27 november 2016
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा। क्या आपको कही से धन का लाभ म‌िलेगा या पार‌िवार‌िक उलझनों को लेकर छुट्टी का मजा क‌िरक‌िरा हो जाएगा। पूरे द‌िन का हाल जान‌िए अपनी राश‌ि से।
Trending Videos

मेष राश‌िः आज का दिन रोमांस भरा है

daily rashiphal 27 november 2016
मेष राश‌ि

आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आपके घर में हंसी की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें।
आज का दिन रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं वैसे ही अपनी इस सफलता से ही आपको अगला काम मिलेगा। साथ ही दूसरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपनी संप्रेषण कला में सुधार लाना चाहिए। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिए या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते।

वृष राश‌िः पूर्व में क‌िए भलाई का लाभ म‌िलेगा।

daily rashiphal 27 november 2016
वृष राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।
आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। इस तरह के विचार सकारात्मक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे

daily rashiphal 27 november 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी।
वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे।
आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से फुरसत निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। सो आज अपने ग्रुप के साथ जाइये उन पर कुछ पैसा खर्च कीजिए। आज खर्च हो रहे पैसे की फ्रिक मत कीजिए। बस जाईये? और दोस्तों के साथ आनंद लीजिए।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः पैसे रूपये की चिंता सता सकती है

daily rashiphal 27 november 2016
कर्क राशि

आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।
इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed