इस हफ्ते कई लोगों के विवाह की बात हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को परेशानी होने की संभावना है जिनके अभी प्रेम संबंध चल रहे हैं। आपके लिए सलाह है तनाव में रहने की बजाय आप अपनी बात परिवार वालों के सामने रख दें नहीं तो सप्ताह का दूसरा भाग अधिक तनावपूर्ण हो सकता है। आपकी परेशानी से आपका प्रेमी भी दुखी रहेगा। सलाह है उत्तेजना और आवेग से बचें और संयम से काम लें। इस सप्ताह आपको आवेगी होने से बचने की आवश्यकता है क्योंकि गर्मी में तनाव ज्यादा खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि: इस हफ्ते एक रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं
इस सप्ताह को आपके लिए मिश्रित कहा जाएगा लेकिन आप प्रतिकूल समय को भी अपने अनुकूल बनाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए आपके हाथ में है कि आप किस मूड में रहना चाहेगें। सप्ताह के आरंभ में अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाएं लेकिन बाहर के खाने को एवॉयड ही करेगें तो स्वस्थ रहेंगे। हो सकता है मना करने पर प्रेमी की नाराजगी का सामना भी करना पड़े लेकिन आप उसे मना सकते हैं और रोमांस भरी बातों में उलझाकर माहौल को रोमांटिक बना सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल रहेगा और आप दोनो एक रोमांटिक डेट को अपनी झोली में डाल सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा परेशानी वाला अथवा आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। ऎसे में आपको प्रेमी से दूर ही रहना चाहिए अन्यथा बिना किसी वजह के आप दोनों के मध्य कड़वाहट आ सकती है। आप चाहकर भी इस समय को बदल नहीं पाएंगे बेहतर है कि यह समय आप एकांत में व्यतीत करें।
मिथुन राशि: प्रेमी से दिल की बात कहने के लिए दिन बढ़िया है
यदि अभी तक आप अकेले हैं और प्रेम का इजहार किसी के सामने करना चाहते हैं तब सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल है। आप एक अच्छी सी शाम को देखकर मन की बात रोमांटिक तरीके से कह दें। यदि सामने कहने में हिचक है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह सकते हैं। जिनका अफेयर पहले से ही चला आ रहा है उनके लिए भी सप्ताह का आरंभ बहुत बढिया कहा जा सकता है। यदि आप काफी समय से डिनर पर नहीं गए हैं तब एक कैंडिल लाईट डिनर आप साथ में करें।इससे आप दोनों के मध्य का रिश्ता फिर से तरोताजा हो उठेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी तरह की बहस में ना पडे और ना ही मित्रों के समक्ष अपने प्रेम संबंधों को उजागर करें अन्यथा आपको शायद उपहास का सामना करना पड़ सकता है और कुछ मित्र आपसे ईर्ष्या की भावना भी रख सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके शारीरिक मिलन का भी हो सकता है।
कर्क राशि: दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं
सप्ताह का आरंभ एक रोमांटिक डेट से हो सकता है। इस डेट की आवश्यकता आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करेगा। इसलिए आप एक रोमांचक जगह का चुनाव करें और सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर केवल और केवल प्रेमी का ख्याल करें। साथ में समय बिताने से आपके प्रेमी जीवन में एक नई ताजगी का संचार होगा। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं। सप्ताहांत में कुछ आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि: आप दोनों और अधिक करीब आ सकते हैं
वैसे तो आपके लिए सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा लेकिन बीच-बीच में आप अपने क्रोध पर से नियंत्रण खो सकते हैं जिससे आपके प्रेमी का मूड चौपट हो सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अनुकूल समय को अपने हाथ से जाने ना ना दें और अपने डोमिनेटिंग नेचर को थोडा सा मोल्ड करने का प्रयास करे। भले ही प्रेमी आपका है लेकिन स्वतंत्र रहने का अधिकार उसका भी है और आप उसकी ईच्छाओं का दमन नहीं कर सकते हैं। आपके दबाव में आकर वह आपकी बात मान भी ले मगर भीतर मन में टीस तो उठेगी ही। पिछली सभी बातों को भुलाकर आप प्रेमी से वादा करें कि फिर कभी दिल दुखाने वाली बात नहीं होगी। सप्ताह का अंतिम भाग रोमांस में बीतेगा। आप दोनों और अधिक करीब आ सकते हैं।