इस हफ्ते की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब मंगल गुरु की राशि मीन में पहुचे हैं और चन्द्रमा तुला राशि में जो कि शुक्र की राशि है। ऐसे में यह हफ्ता लव और रिलेशनशीप के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल।
मेष राशि: अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे
सप्ताह आपके पक्ष में सकारात्मक नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे।दोनों की नजदीकियाँ कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि आगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं,जो भी करने जा रहे हों उस पर भली भाँति विचार भी करें।
वृष राशि: प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है
कुछ बातों को लेकर प्रेमी इस सप्ताह आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। अगर अपनी अच्छाइयां सुनकर आप खुश होते हैं तब अपनी कमियों पर भी आपको गौर अवश्य ही फरमाना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।
मिथुन राशि: लव लाइफ में आ सकती है परेशानी
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह के प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और सप्ताह भर आप अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें। कुल मिलाकर इस प्रेम संबंध बहुत बढ़िया नहीं कहे जा सकते हैं।
कर्क राशि: प्रेम संबंध में बाधक बन सकते हैं भाई-बहन
प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। इस सप्ताह आप दोनो परस्पर मीठी मीठी बातें करने में वक्त गुजार सकते हैं। यदि आपके बड़े बहन-भाई हैं तब वह आपकी "लव लाईफ" में रोड़ा अटकाने का काम भी कर सकते हैं।