मेष राशि: प्यार के मामले में उलझन में रहेंगे
आपके प्रेम संबंध के लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जा सकता है लेकिन आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आप उधेड़बुन में ही रहेंगे कि कहां क्या चूक आपसे हो गई है। आपके व्यवहार में भी कुछ बातें ऐसी नजर आएंगी जिन्हें आप दूसरों से छिपा नहीं पाएंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग भी आश्चर्य चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप चाहत तो बहुत रखेंगे कि कोई ना कोई आपके प्रेम संबंधों को सुलझाने की कोशिश करे लेकिन शायद ही ऐसा हो पाए। जिन लोगों के प्रेम संबंध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन प्रेम का इजहार नहीं कर पा रहे हैं तब वह अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचा सकते हैं लेकिन उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोड़ा इंतजार तो करना ही पडे़गा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोड़कर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि: एक साथ दो प्रेम संबंधों से बचें
आप बहुत से कामों को आसानी से पूरा कर लेते हैं और बड़े ही धैर्य से उन्हें सफल भी कर लेते हैं लेकिन कभी-कभी आपका अड़ियलपन आपके प्रेमी जीवन को ग्रहण लगने जैसा काम कर देता है। आप किसी बात पर अड़ जाते हैं तब आपको उससे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही आपके प्रेमी जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। इस सप्ताह आपका ईगो आपके प्रेम संबंधों को पनपने से रोक सकता है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबंधों में आई दूरी आपको किसी और की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको सुकून मिल सकता है। आप फिर से एक संबंध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आपको दो नावों में सवारी ना करके किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।
मिथुन राशि: अपने संबंध में ताजगी का अनुभव करेंगे
प्रेम संबधों के बारे में आप कुछ प्लानिंग करें अथवा ना करें आपके संबंध सुचारु रूप से चलते नजर आ रहे हैं लेकिन सप्ताहांत में कुछ परेशानियां उभरकर सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको प्रेमी से बहुत अधिक अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेंगे जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है। प्रेम संबंधों में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी कही जाएगी। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरूरी है नहीं तो यह बोझ लगने लगता है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपसी मतभेद बढ़ सकता है।
कर्क राशि: आप खुद को असमंजस की स्थिति में फंसा पाएंगे
आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यों आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरूरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। किसी बात से आप जितना भागना चाहेंगे वह उतना ही ज्यादा आपका पीछा करती नजर आएगी इसलिए बेहतर यही है कि आपने अपने चारों ओर एक कवच जो बना रखा है उससे बाहर निकलें। आपको ताजगी का अनुभव होगा नहीं तो भीतर ही भीतर आप घुटन महसूस कर सकते हैं। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करे, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होंगे। आप एक कदम बढ़ाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा। आप एेसा करके तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएं।
सिंह राशि: प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आगे बढ़ें
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि प्रेम संबंधों को तरोताजा बनाए रखने के लिए आपके पास बहुत सारे प्लान होंगे लेकिन इन युक्तियों पर अकेले ही चिंतन मनन करेंगे, प्रेमी से इस विषय पर बात करना आपको नापसंद हो सकता है। लेकिन आप भूल रहे हैं कि प्रेम संबंध एकतरफा नहीं होते हैं। दो लोगों के आपसी तालमेल से ही यह संबंध सुचारु रूप से चलते हैं। आप प्रेमी से अवश्य बात करें और उसकी रुचि व राय को ध्यान में रखते हुए ही किसी नतीजे पर पहुंचे। प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आप दोनों आगे बढ़ें और मदमस्त शाम को रंगीन बनाते हुए एक-दूसरे को प्रेम की बारिश से सराबाेर करें। सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा जिसे आप दोनों कभी भूलेंगे नहीं। प्रेमी जीवन को जीवंत बनाए रखने के लिए यह आवश्यक भी है। ऎसा कभी-कभी होना जरूरी भी है ताकि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक समझ सकें।