मेष राशिः यदि आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी परेशानियों में कमी आयेगी, लेकिन समस्या पूर्णत खत्म होंगी इस बारे निश्चित रुप से कुछ कहा नहीं जा सकता विशेषकर वसायिक मामलों में मसलों को हल होने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगेगा। हालांकि समस्या के समाधान के आसार नजर आने लगेंगें। नौकरी करने वाले जातक भी अपने व्यावहारिक पक्ष पर सचेत रहें व इस हफ्ते किसी वाद-विवाद में शामिल न हों तो अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत व अपने काम से आप अपने विरोधियों को करारा जवाब दे सकते हैं। हर परिस्थिति में घर वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। सप्ताहांत पर आपको खुशी मनाने का अवसर मिलेगा।
अप्रैल का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए बढ़िया है, हो सकता प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृष राशि: प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।आप अपने प्रेमी के साथ बहुत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको प्रेमी के साथ सेच मतलब है इसलिए आप यह नहीं देखेंगे कि घूमना अपने ही शहर में हो रहा है या फिर शहर से बाहर जा रहे हैं।आपकी जुबान इस सप्ताह ज्यादा ही चल सकती है लेकिन थोड़ा सा नियंत्रण भी जरुरी है।आप जिनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो हो सकता है कि प्रेमी के दबाव में आकर उनसे भी मुलाकात करनी पड़े।इससे आपका जोश थोड़ा कम तो रोमांस भी फीका हो सकता है।आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को समझते हुए आपका मूड फिर से ताजा कर देगा। सप्ताह में आप प्रेमी से ढेरों बातें कर सकते हैं जो कभी थमने का नाम ही नहीं लेगी।अगर यह प्रेम संबंध अभी नए ताजे बने हैं फिर तो पूरा सप्ताह आपको फुरसत ही नहीं मिल पाएगी कि जरा चैन की सांस ही ले ली जाए।अभी तो बहुत सी बाते ऎसी होगी जो बतानी है और जाननी भी है, उसके लिए एक सप्ताह तो बहुत कम पड़ सकता है।
मिथुन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
आप यह ना सोचें कि लोग क्या कहेगें!! लोगों का और दोस्तों का काम ही है कुछ ना कुछ बाते बनाना। कुछ लोग आपके संबंधों को सही करार देगें तो कुछ आपके संबंधों को लेकर कानाफूसी भी करेगें। आप किस-किस को सफाई देते रहेगें? वैसे भी जरुरी नहीं कि आपको अपने अनुसार ही जिन्दगी में प्रेमी भी मिलें। आप चाहते हैं कि वह एकदम से "परफेक्ट" हो तो यह तो असंभव ही होगा क्योंकि कुछ ना कुछ कमी तो सभी में होती ही है।यदि आप सोच रहे हैं कि हर समय आपकी जी हुजूरी करने वाला प्रेमी ही सर्वगुणसंपन्न होगा तो यह आपकी बेवकूफी कही जा सकती है। प्रेम संबंधों में दो व्यक्ति शामिल होते हैं और दोनों के भिन्न विचार तथा अपनी विशेषता होती है। आप किसी को अपने इशारों पर नहीं नचा सकते हैं। जिसे आप प्यार करते हैं उसे कठपुतली ना बनाकर उस पर प्रेम उड़ेलते रहना ही प्रेमी जीवन का मुख्य आधार है। सप्ताह का आरंभ आपको मानसिक तौर पर कष्ट देने वाला हो सकता है और आप खुद को भावनात्मक रुप से भी कमजोर पा सकते हैं लेकिन बाद का समय आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।
कर्क राशि: सप्ताह का पहला भाग खर्चीला रह सकता है।
आपकी अपनी एक अलग पसंद है और आप उसी को प्रेमी में भी खोज रहे है शायद कुछ कुछ आपको मिल भी रही है।यदि आपके प्रेम संबंध अभी हाल फिलहाल में बने हैं तब आपको सप्ताह के पहले और दूसरे भाग में शांत रहना चाहिए।अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है। सप्ताह का पहला भाग खर्चीला रह सकता है।जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं तो सप्ताह के आरंभ में उनके शैया सुख में वृद्धि हो सकती है।सप्ताह का दूसरा भाग आपकी परेशानियाँ बढ़ा सकता है और सारा मजा आपका काफूर हो सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध कुछ पुराने हो चले हैं और आप बतचीत के जरिए ही परस्पर जुड़े हैं तो इस सप्ताह के आरंभ में शारीरिक सुख को पाने की चाह भी रख सकते हैं लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही कदम बढ़ाएँ अन्यथा परेशान होते देर नहीं लगेगी।
सिंह राशि: प्रेमी से विवाद संभव है, संयम से काम लें
आप अपनी मनमानी चलाने वाले और प्रेमी पर अपनी मर्जी थोपने वाले व्यक्ति हैं। आपको पता ही नहीं चलता कि कब आप हिंसक हो जाते हैं और यह आवशयक नहीं कि हाथ पैर चलाना ही हिंसा कहलाता है, जुबान से निकलने वाली आग भी हिंसा ही कही जाएगी क्योंकि इससे शारीरिक चोट से भी अधिक दिल को आघात पहुंचता है। सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय को आपके लिए बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा। कई मुद्दों पर आप प्रेमी से बहस कर सकते हैं लेकिन बहस तो तब कही जाएगी जब सामने वाला भी अपने तर्क में कुछ बोल रहा हो! आपको बहस में भी केवल खुद की ऊँची आवाज ही अधिक प्रिय लगती है क्योंकि ऊँची आवाज से आप तर्क की बजाय कुतर्क करना पसंद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को चलाने के लिए दोनों पक्षों में परस्पर आत्मीयता का भाव होना चाहिए और प्रेम की गंगा तो सदा ही बहती रहनी चाहिए तभी प्रेमी जीवन सफल कहा जा सकता है। एक व्यक्ति के कंधे पर प्रेम संबंधों की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ बातें समझ आ सकती है जिससे आपकी गाड़ी शायद फिर से पटरी पर आ सकें।