फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफलः प्यार के मामले में इन राशियों के व्यक्ति भाग्यशाली रहेंगे

Sun, 21 Aug 2016 10:07 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sun, 21 Aug 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 19 august to 25 august
प्रेम

इस हफ्ते की शुरुआत बुध के राश‌ि पर‌िवर्तन से हो रहा है। बुध कन्या राश‌ि में पहुंचकर गुरू के साथ संयोग करेगा। इन दोनों ग्रहों के मेल और अन्य ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि का पभाव आपके र‌िश्ते और प्रेम संबंध पर कैसा रहेगा, जान‌िए क्या कहते हैं आपके स‌ितारे।

मेष राशि:  प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है

weekly love astrology 19 august to 25 august
मेष राश‌ि

आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहाँ चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा।आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें।ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे।इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है।प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन सप्ताहांत में आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।

क्रोध करने से कभी किसी का लाभ नहीं हुआ है।आपको भी समझदारी से काम लेना चाहिए और ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हों तब सुनी हुई बातों की बजाय अपने मित्रों से सीधा स्पष्ट शब्दों में दो टूक बात करें।अपनी प्रेम कहानी को आप ही सुधार सकते हैं कोई दूसरा नहीं।सप्ताहांत में जन्माष्टमी के दिन आप दोनों भी कृष्ण-राधा जैसे प्रेम को जीवन में ढालने का प्रण करें।

वृष राशि: प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं

weekly love astrology 19 august to 25 august
वृष राश‌ि

सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं।आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए।यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के पहले भाग में ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।

इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति आपको यही संदेश दे रही है कि आप दोनों एक-दूसरे की बात को बिना कहे ही समझने का प्रयास करें।अपने प्रेमी जीवन में अधिक से अधिक मिठास घोलें और परस्पर एक - दूसरे की भावनाओं को सम्मानजनक नजरों से देखें।कुछ भी खोने का डर अपने मन से निकालकर आगे बढे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: उतावलेपन से बचें

weekly love astrology 19 august to 25 august
म‌िथुन

सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आप इस समय अपने कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं।सप्ताह के आरंभिक समय में आपको सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए।आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। अपनी इस आदत को आप इस सप्ताह नियंत्रित नहीं करेगें तो प्रेम संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव देखा जा सकता है। आप अपनी गलती मानने की बजाय उलटा सीनाजोड़ी कर सकते हैं। आप यदि नए सिरे से प्रेमी जीवन का आरंभ करना चाहते हैं तब उसके लिए ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं, कहीं ऎसा ना हो कि औंधे मुँह आकर गिर पड़े। प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे। सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है जहां आपका समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत  में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद भी ले सकते हैं। आपको प्रेम संबंधों में किसी तरह की शर्त नहीं रखनी चाहिए। प्रेम तो स्वतंत्र है जो कभी शर्तों में बंध ही नहीं सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि: श्री कृष्‍ण की पूजा व्रत प्यार के मामले में बढ़‌िया रहेगा

weekly love astrology 19 august to 25 august
कर्क राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि आप दोनों खुलकर एक-दूसरे के समक्ष आएंगे और बहुत सी ऎसी बातें शेयर कर सकते हैं जो पहले कभी की ही ना हो। इससे प्रेम संबंध फिर से एक नया मोड़ ले सकते हैं और आप प्रेमी जीवन का एक पायदान ओर चढ़ जाएंगे। आप दोनों के मध्य प्रेम रूपी बारिश की फुहारे पड़ती रहेगी जो आप दोनों के मन को एक बार फिर से गुदगुदाने का प्रयास करेगी। दुनियादारी से परे आप अपनी ही एक अलग दुनिया में विचरण करेगें। मन में भी यही ख्याल रहेगा कि काश यह समय यहीं रुक जाए पर समय है तो आगे बढ़ेगा ही। सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है और प्रेमी जीवन का लुत्फ आप उठाएंगे। सप्ताह का आगे आने वाला समय भी आपके लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा।अगर कुछ परेशानी आती भी दिखती है तो तनावग्रस्त ही रहे और कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखकर अपने प्रेम को पहले से अधिक प्रगाढ़ बनाने का निश्चय करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed