{"_id":"58a686714f1c1b941ad842e4","slug":"weekly-love-astrology-17-to-23-february-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते किन-किन राशि वालों के दिल टूटेंगे, किनके बनेंगे नए प्रेम संबंध","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस हफ्ते किन-किन राशि वालों के दिल टूटेंगे, किनके बनेंगे नए प्रेम संबंध
Sat, 18 Feb 2017 01:35 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
प्यार
- फोटो : Ways to stay loved with partner and not to get deceived
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी महीने का यह हफ्ता कई राशियों के लिए प्रेम संबंध के मामले में भाग्यशाली रहेगा जबकि कई राशियों में अलग के भी योग बने हैं। देखिए आपकी राशि के लिए यह हफ्ता प्रेम के मामले में कैसा रहेगा।
मेष राशि: प्रेम की गाड़ी में ब्रेक लगने की आशंका है
2 of 13
मेष राशि
वैसे तो आप अपने प्रेम संबंधों में सभी कुछ एकदम से सुचारु रुप से चलते हुए ही देखना चाहते हैं लेकिन प्रेम की पटरी पर अचानक से आपकी ट्रेन के रुकने की संभावना इस सप्ताह बनती दिख रही है। अचानक हुई इस रुकावट का स्पष्ट कारण आपको भी समझ नहीं आएगा। अतीत का कोई गहरा रिश्ता भी आपकी इस रुकावट का कारण बन सकता है। वैसे भी यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला ही कहा जाएगा। इसलिए आपको शांत रहकर ही अपनी समस्याओं पर काबू पाना होगा।
वृष राशि: पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपके पूर्व प्रेमी से रास्ते में टकराव हो सकता है जिसे देखकर आप खुशी से झूम सकते हैं और उसके साथ पुरानी यादों को ताजा कर भावुक भी हो सकते हैं।यह सप्ताह आपको इन्हीं बातों में बीतने की संभावना बनती है लेकिन अगर आपके वर्तमान में संबंध किसी ओर से बन चुके हैं तब यह मुलाकात आपको भारी भी पड़ सकती है।आपको सलाह दी जाती है कि पूर्व प्रेमी से मुलाकात होने पर आप ज्यादा भावुक ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आप खुद को हतोत्साहित पा सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह ग्रह स्थिति ऐसी है जिसके प्रभावस्वरुप आप खुद को हतोत्साहित पा सकते हैं कि निरंतर एक ढर्रे पर चलते प्रेम संबंधों में कुछ सुधार किया जाए। कुछ मौलिक सुधारों की आवश्यकता आपको प्रेम संबंधों में लग सकती है। इससे आप दोनों निश्चित रुप से पहले से अधिक करीब आएंगे और एक-दूसरे की कद्र भी करेगें जो आप दोनों के लिए आवश्यक भी है।सप्ताह को आपके लिए बहुत अच्छा कहने में संदेह है।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्रेमी को ठगने का प्रयास ना करें
5 of 13
कर्क राशि
आप काफ़ी इमोशनल व्यक्ति हैं लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि आप इसका गलत फायदा भी उठाएं। अपनी भावनाओं को भुनाने की बजाय आप आपसी सामंजस्य पर जोर दें कि कैसे प्रेमी जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। इमोशन्स के नाम पर आप प्रेमी को ठगने का प्रयास ना करें और ना ही अपने मुंह से गलत शब्दों का ही उपयोग करें।अपनी जुबान पर ताला लगाए रखना ही आपके लिए उचित रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।