प्रेमी जीवन के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। कुुछ राशि वालों को इस सप्ताह अपने प्रेमी से भावनात्मक रूप से साथ मिलेगा, जो उनको परिस्थितियों से लड़ने के लिए अधिक मजबूत करेगा। जानिए आपके
प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
मेष राशिः संबंधों को लेकर हो सकता है विवाद
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। आपका किसी वरिष्ठ व्यक्ति से इन संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए कुछ समय और संबंधों को ऐसे ही चलने दें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
वृष राशिः प्रेमी को अनदेखा न करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभ आपका घूमने फ़िरने से हो सकता है। आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से अपने मन की सभी बाते दिल खोल के करना चाहेगें। अंतिम भाग सप्ताह का आपको कुछ अपसेट कर सकता है।
मिथुन राशिः खुद में सुधार कर प्रेमी जीवन को सफल बना सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आप अपने प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बाते जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफ़ी हद तक सफल भी रह सकते हैं, लेकिन मध्य भाग में फ़िर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है जिससे आपका दिल आहत हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए मिले जुले फल प्रदान करने वाला होगा। आपको सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ अनुकूल अनुभूति हो सकती है।
कर्क राशिः प्रेमी की बातों को भी महत्व दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फिर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है। इसीलिये आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकडकर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।