ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः उपहार और धन को होगी प्राप्ति
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम, लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिये आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशिः करियर को लेकर मिल सकती है कोई अच्छी खबर
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए।
मिथुन राशिः बदलाव का है समय
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे।
कर्क राशिः खुद को शांत रखने की कोशिश करें
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है।