फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन में इन 3 राशियों पर पड़ेगी प्रेम की बौछारें, जानें अपना साप्ताहिक लव राशिफल

Fri, 14 Jul 2017 08:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 14 Jul 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 14th july to 20th july

सावन का महीना शुरू हो गया है और बारिश की बूंदें पड़ते ही हर दिल झूमने लगता है। इस सप्ताह 3 राशि वालों के प्रेमी जीवन में प्यार की बारिश होगी। पूरा सप्ताह वो अपने साथी के इस साथ इस मौसम का मजा लेंगे। जानें ये 7 दिन आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसे रहेंगे

मेष राश‌िः आपके प्रेमी जीवन के लिए अनुकूल रहेगा समय

weekly love astrology 14th july to 20th july
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

आपके प्रेमी जीवन के लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ काफी मौज मस्ती में समय बिता सकते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान आप दोनों के मध्य में हो सकता है। रोमांस तथा रोमांच मन में समाया रह सकता है। सप्ताह के आरंभिक भाग में तो शायद आप अपने प्यार के लिए ज्यादा समय ना निकाल पाएं, लेकिन बाद में आप सारी कसर निकाल लेंगे।

वृष राश‌िः किसी तीसरे की बात पर विश्वास न करें

weekly love astrology 14th july to 20th july
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

यदि आपका प्रेमी जीवन अच्छा चल रहा है और आप दोनों परस्पर एक-दूसरे पर परस्पर विश्वास भी करते हैं तब अचानक यह अविश्वास की बात कहां से आपके मन में उभर रही है और क्यूं आप किसी तीसरे की बात में आ रहे हैं। अगर अविश्वास का कोई कीड़ा आपके मन-मस्तिष्क में उभरता भी है तब आप प्रेमी से बात कर के उसे दूर करें ना कि मन ही मन में कुढ़ते रहें। सप्ताह के मध्य भाग में भी मन में असंतोष बना रह सकता है। आपका प्रेमी आपको समझाने का विश्वास दिलाने का प्रयास भी कर सकता है लेकिन आपका मन सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ राहत पा सकता है, उससे पहले नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः प्रेमी के छुट्टियां मनाने जा सकते हैं

weekly love astrology 14th july to 20th july
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

आपके लिए यह सप्ताह प्रेमी जीवन के दृष्टिकोण से बढ़िया कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। यदि किन्हीं कारणों से आप नहीं जा पाएं तब भी आप अपने मिलन का कोई ना कोई राह खोज ही लेगें।

विज्ञापन

कर्क राशिः सप्ताह के बीच में हो सकती है कुछ परेशानी

weekly love astrology 14th july to 20th july
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
नए संबंधों के आरंभ के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है। इस समय आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग कुछ पक्ष में कहना मुश्किल है और इस समय को अपने अनुकूल बनाना खुद आपके हाथ में होगा। आप अच्छी बातें करेगें तो सब अच्छे परिणाम ही सामने आएंगे। यदि आप गलत रवैया अपनाएंगे तो खुद आपको ही अधिक तकलीफ होगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपके पक्ष में होगा इस समय प्रेमी से मिलन की संभावना बनती नजर आ रही है। आप दोनो परस्पर रोमांटिक मूड में बने रहेगें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed