मेष राशि : प्यार के मामले में सप्ताह के शुरुआती दिन उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि इस सप्ताह अपने संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। अन्यथा रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। संयम से काम लें हर बात पर जवाब देने से बचें। सप्ताह केअंतिम दिनों में पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आपको ध्यान देना होगा जिससे आपके पास प्रेमी के लिए समय का अभाव हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह को आपके प्रेमी जीवन के लिए मिला-जुला कह सकते हैं। यदि आप अपनी मनमानी तथा जल्दबाजी वाले व्यवहार पर काबू रखते हैं तब काफी हद तक स्थितियों को सामान्य बनाए रखने में कामयाब होंगे।
वृष राशि: प्रेमी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं
आप इस सप्ताह अपने पारिवारिक मामलों में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते है। आपके परिवार वाले आपके विवाह की बात पर जोर-शोर से चर्चा कर सकते हैं जिससे आपका मन व्याकुल सा रह सकता है। आप अपने प्रेमी से भी इस समय बारे में बात करना उचित नही समझेंगे और उससे थोडे़ कटे से रह सकते हैं। आपको अपने परिवार वालों से अपने प्रेमी जीवन के संदर्भ में बातचीत अवश्य ही करनी चाहिए। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ती नजर आती हैं। आप प्रेमी और खुद पर विश्वास जमाए रखें और समय की मांग के अनुसार अभी किसी तरह का कोई निर्णय ना ही लें तो बेहतर होगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपके संबंधों के लिए कुछ अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि पिछले दिनों की परेशानियों को भुलाने के लिए आप प्रेमी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि: सप्ताह को अधिक से अधिक रोमांटिक तथा यादगार बना सकते हैं
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि प्रेमी सहित आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं लेकिन मस्ती के आलम में आप अपनी पॉकेट का भी ध्यान रखें अन्यथा सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक परेशानी में गुजर सकता है और इस फिजूल खर्ची का कसूरवार आप एक-दूसरे को ठहरा सकते हैं। इससे आपके मिठास भरे प्रेमी जीवन जीवन की बगिया के फूलों को मुरझाते फिर देर नहीं लगेगी। वैसे आप दोनों समझदारी से चलें तो सप्ताह को अधिक से अधिक रोमांटिक तथा यादगार बना सकते हैं।
कर्क राशि: प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है
सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी को उतना समय ना दे पाएं जितने की आप चाहत रख रहे हों। सप्ताह के मध्य भाग में आप प्रेमी की सभी शिकायतों को दूर करने के मूड से उसके साथ ढेर सारा समय बिताने की प्लानिंग करेगें लेकिन हो सकता है ये प्लानिंग व्यवहारिक रुप ना ले पाएं। इसका कारण आपके कुछ पुराने मित्रों का आपसे मुलाकात करना हो सकता है। उनसे मिलकर आप भी काफी उत्साहित हो सकते हैं लेकिन प्रेमी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। यदि आप अपना पक्ष समझदारी से प्रेमी के समक्ष रखेगें तब वह भी आपकी खुशियों में शामिल हो सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
सिंह राशि: किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शानदार कहा जा सकता है। प्रेमी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं जो आपको रोमांचित करने लिए पर्याप्त होगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं और किसी अपने की तलाश में घूम रहे हैं तब आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। आप किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं और उससे बातचीत का सिलसिला बढ़ाने की सोच सकते है, आप बातचीत आरंभ तो करें। हो सकता है आरंभ में आपको मायूसी हाथ लगे लेकिन बाद में धीरे-धीरे समय को आप अपने अनुरूप ढाल ही लेगें। सप्ताह के मध्य भाग में भी आप बातचीत के जरिए अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने में लगे रह सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत में कुछ बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।