इस हफ्ते ग्रहों के परिवर्तन से कई राशियों में अच्छे संयोग बन रहे हैं जिनसे उनकी लव लाइफ काफी मजेदार रहने वाली है हफ्ते की छुट्टियां इनकी काफी रोमांटिक रहेगी। देखिए और प्यार में क्या होगा इस हफ्ते आपके साथ।
मेष राशि: आर्थिक मामले आपके प्यार पर असर डालेंगे
आपके लिए सप्ताह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं और आजकल नोटों की इस अदला-बदली के कारण भी आपका हाथ तंग हो सकता है जिससे प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का कार्यक्रम नहीं बन पाएगा। जो बचत आपने की होगी वह आप आवश्यक कामों के लिए रख सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों के चलते आप शीघ्र ही मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं लेकिन आपको ज्यादा प्रेशर नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये ऎसी स्थिति है जिससे सभी लोग गुजर रहे हैं और आपका प्रेमी इतना भी नादान या मूर्ख नहीं है जो समय को ना समझ पाए।
वृष राशि: गलतफहमी से मूड चौपट हो सकता है
सप्ताह का आरंभ तो आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा क्योंकि इस समय आप दोनों एक साथ समय बिता सकते हैं लेकिन सप्ताह के दूसरे दिन से आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा क्योंकि इसी फिजूलखर्ची के चलते आप दोनों के मध्य तकरार हो सकती है और छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। यहाँ तक की आपके मित्र अथवा प्रेमी द्वारा किया मजाक भी आपको भद्दा लग सकता है। आप उन्हें गलत समझ सकते हैं जबकि आपको समझना चाहिए कि वह केवल मजाक कर रहे हैं ना कि आपको मजाक का पात्र बना रहे हैं। इस जरा सी गलतफहमी के चलते आप सभी का मूड चौपट कर सकते हैं।
मिथुन राशिः प्यार के लिए सप्ताह के पहले तीन दिन अच्छे हैं
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यस्थल, घर अथवा पढ़ाई में व्यस्त रह सकते हैं अथवा आप किसी भी कार्य को करने में सप्ताह के आरंभिक समय में बिजी रहेगें। उसके बाद आप कुछ समय प्रेमी के साथ बिता सकते हैं या ये भी हो सकता है कि अपने व्यस्त समय में से कुछ समय आप प्रेमी के लिए निकाल ही लेंगे और इस बात के लिए प्रेमी को उसके परिवार से व्यंग्य भी सुनने को मिल सकता है इससे आपकी उनके साथ अनबन हो सकती है। इस सप्ताह में आप क्लब अथवा किसी मनोरंजक स्थल पर जा सकते हैं। जिन लोगों को अपने प्रेम संबंध स्थापित करने हैं उन्हें सप्ताह के आरंभ में ही यह चांस ले लेना चाहिए।
कर्क राशि: प्रेमी के व्यक्तिगत जीवन में अधिक दखल न दें
आप एक भावनात्मक व्यक्ति हैं जिसकी भावनाएँ बस बहती ही रहती हैं इतनी ज्यादा कि सामने वाला व्यक्ति परेशान हो जाता है। माना आप बहुत चाहने वाले व्यक्ति हैं और प्रेमी जीवन के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ऎसे भावनाएं भी किस काम की जिससे प्रेमी जीवन अभिशाप बन जाए। एक-एक मिनट में प्रेमी की खबर रखना एक तरह का पागलपन हैं और कोई भी चीज आवश्यकता से अधिक होने पर उसका जायका बेस्वाद कर देता है। कोई भी चीज बेहद होना रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है इसलिए आपको हमेशा बहते नहीं रहना है। प्रेमी को स्वतंत्र रहने का मौका आपको देना चाहिए और उसकी अपनी क्या राय है ये भी जानना चाहिए।