फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार के सितारे, इन राशि वालों के करेंगे वारे न्यारे

Fri, 11 Nov 2016 08:58 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Fri, 11 Nov 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 11 november 2016
राश‌िचक्र
शुक्रवार का यह द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए धन, व्यापार, नौकरी, और पार‌िवार‌िक मामले में कैसा रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें ‌आज का राश‌िफल।

मेष राश‌िः आज धन लाभ का दिवस है

daily rashiphal 11 november 2016
मेष राश‌ि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। पछतावे से सुरक्षा भली। 
आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है।

वृष राश‌िः शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

daily rashiphal 11 november 2016
वृष राश‌ि

आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी इस बात का ध्यान रखें कि आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। 
अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं

daily rashiphal 11 november 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें। 
आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें

daily rashiphal 11 november 2016
कर्क राशि

ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा।
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है।
आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed