फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते इन राशि वालों की लव लाइफ रहेगी मजेदार, होगी ये सब बातें

Fri, 11 Nov 2016 04:57 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 11 Nov 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 11 november to 17 november
प्‍यार

इस हफ्ते ग्रहों के पर‌िवर्तन से कई राश‌ियों में अच्छे संयोग बन रहे हैं ज‌िनसे उनकी लव लाइफ काफी मजेदार रहने वाली है हफ्ते की छुट्ट‌ियां इनकी काफी रोमांट‌िक रहेगी। देख‌िए और प्यार में क्या होगा इस हफ्ते आपके साथ।

मेष राशि: आर्थ‌िक मामले आपके प्यार पर असर डालेंगे

weekly love astrology 11 november to 17 november
मेष राश‌ि

आपके लिए सप्ताह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं और आजकल नोटों की इस अदला-बदली के कारण भी आपका हाथ तंग हो सकता है जिससे प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का कार्यक्रम नहीं बन पाएगा। जो बचत आपने की होगी वह आप आवश्यक कामों के लिए रख सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों के चलते आप शीघ्र ही मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं लेकिन आपको ज्यादा प्रेशर नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये ऎसी स्थिति है जिससे सभी लोग गुजर रहे हैं और आपका प्रेमी इतना भी नादान या मूर्ख नहीं है जो समय को ना समझ पाए।

वृष राशि: गलतफहमी से मूड चौपट हो सकता है

weekly love astrology 11 november to 17 november
वृष
सप्ताह का आरंभ तो आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा क्योंकि इस समय आप दोनों एक साथ समय बिता सकते हैं लेकिन सप्ताह के दूसरे दिन से आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा क्योंकि इसी फिजूलखर्ची के चलते आप दोनों के मध्य तकरार हो सकती है और छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। यहाँ तक की आपके मित्र अथवा प्रेमी द्वारा किया मजाक भी आपको  भद्दा लग सकता है। आप उन्हें गलत समझ सकते हैं जबकि आपको समझना चाहिए कि वह केवल मजाक कर रहे हैं ना कि आपको मजाक का पात्र बना रहे हैं। इस जरा सी गलतफहमी के चलते आप सभी का मूड चौपट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशिः प्यार के ल‌िए सप्ताह के पहले तीन द‌िन अच्छे हैं

weekly love astrology 11 november to 17 november
म‌िथुन राश‌ि

आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यस्थल, घर अथवा पढ़ाई में व्यस्त रह सकते हैं अथवा आप किसी भी कार्य को करने में सप्ताह के आरंभिक समय में बिजी रहेगें। उसके बाद आप कुछ समय प्रेमी के साथ बिता सकते हैं या ये भी हो सकता है कि अपने व्यस्त समय में से कुछ समय आप प्रेमी के लिए निकाल ही लेंगे और इस बात के लिए प्रेमी को उसके परिवार से व्यंग्य भी सुनने को मिल सकता है इससे आपकी उनके साथ अनबन हो सकती है। इस सप्ताह में आप क्लब अथवा किसी मनोरंजक स्थल पर जा सकते हैं। जिन लोगों को अपने प्रेम संबंध स्थापित करने हैं उन्हें सप्ताह के आरंभ में ही यह चांस ले लेना चाहिए।

विज्ञापन

कर्क राशि: प्रेमी के व्यक्त‌िगत जीवन में अध‌िक दखल न दें  

weekly love astrology 11 november to 17 november
कर्क राशि

आप एक भावनात्मक व्यक्ति हैं जिसकी भावनाएँ बस बहती ही रहती हैं इतनी ज्यादा कि सामने वाला व्यक्ति परेशान हो जाता है। माना आप बहुत चाहने वाले व्यक्ति हैं और प्रेमी जीवन के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ऎसे भावनाएं भी किस काम की जिससे प्रेमी जीवन अभिशाप बन जाए। एक-एक मिनट में प्रेमी की खबर रखना एक तरह का पागलपन हैं और कोई भी चीज आवश्यकता से अधिक होने पर उसका जायका बेस्वाद कर देता है। कोई भी चीज बेहद होना रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है इसलिए आपको हमेशा बहते नहीं रहना है। प्रेमी को स्वतंत्र रहने का मौका आपको देना चाहिए और उसकी अपनी क्या राय है ये भी जानना चाह‌िए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed