मेष:
साप्ताहिक राशिफल (28 जून से 4 जुलाई): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचें, अन्यथा सीनियर्स की डांट का शिकार हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कामकाजी महिलाओं का समय ठीक है। छात्रों, युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय: नशे से दूर रहें और आलस्य से बचें। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रारंभ में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संकट के समय में आपके मित्र एवं शुभचिंतक मददगार साबित होंगे। महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। भूमि-भवन को क्रय-विक्रय को करने से पहले एक पुनर्विचार कर लें। असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेने से बचें। थोक व्यापारियों के लिए समय थोड़ा कठिन है। कमीशन से जुड़े कार्य करने वालों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं की सेहत का ख्याल रखें और वाहन धीरे चलाएं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर, उसकी भावनाओं की उपेक्षा न करें।
उपाय: जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विघ्न विनाशक गणपति की साधना-आराधना करें और गणेश पूजन में दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
इस सप्ताह दूसरों पर भरोसे करने की बजाय स्वयं अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को पूरा होने से पहले लोगों के सामने गुणगान करने से बचें नहीं तो विरोधी उसमें अड़चनें डाल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कामकाज अथवा व्यापार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक होगी। इस दौरान आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्नान के बाद शिवलिंग पर गंगाजल एंव शमीपत्र चढ़ाएं। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें।
बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सिंह राशि को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक सफलता और शुभ परिणाम प्राप्त होते नजर आयेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विभिन्न स्रोतों से आय के माध्यम बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में महौल सकारात्मक रहेगा। कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर एवं बाहर आपके कार्य और निर्णय की प्रशंसा होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज की व्यस्तता के बीच सेहत से जुड़ी समस्यों को नजरंदाज न करें।
उपाय: मां गायत्री की उपासना करें और प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें।