फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (25 To 31 July 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 23 Jul 2022 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 25 To 31 July 2022 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और आशा के अनुकूल परिणाम वाली न होने पर मन थोड़ा हताश रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगा। अपने काम को निबटाने के लिए आपको अधिक श्रम और समय देना पड़ सकता है। समय पर सीनियर और जूनियर का सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपना धन किसी योजना में सोच-समझकर लगाना चाहिए। इस सप्ताह अचानक से होने वाले बड़े खर्चें के कारण आपका बजट थोड़ा खराब हो सकता है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह खानपान और अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में आप शारीरिक या फिर मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। यदि किसी कारण से लव पार्टनर के साथ खटपट चल रही है तो उसे खुद ही संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के भरोसे रहने पर बात बनने की बजाय और बिगड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी के साथ खड़े रहने से आप राहत महसूस करेंगे। घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है।
 
उपाय - प्रतिदिन हनुमान जी को लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 25 To 31 July 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभप्रद साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में उन घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे जो बीते समय से आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण रही हैं। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। कहीं से रुका हुआ या फिर उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं,लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने व्यवसाय को विस्तार करने से पहले धन संबंधी स्थिति को क्लीयर करके चलना उचित रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीतर करेंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से तिलक लगाकर पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 25 To 31 July 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पुरानी चीजों के साथ नई चीजों को आगे बढ़ाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और परिवार से मिलने वाले सहयोग से ऐसा करने में अंतत:कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार से जुड़े लोगों को अपने कागज से जुड़ी चीजों को सही करके रखने की जरूर रहेगी। यदि भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े कोई मामले कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसके जरा ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान लोग आपकी ऐसे कार्यों के प्रति रहने वाली सक्रियता और सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा और महामृत्युंजय का कम से कम एक माला जप अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 25 To 31 July 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सफलता और सौभाग्य के साथ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे,जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज से पूरी तरह से संतुष्ट और प्रसन्न नजर आएगा। आपके सहकर्मी भी आपकी हर संभव मदद करते हुए नजर आएंगे। यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी उनकी झोली में आकर गिर सकती है। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और उम्मीद से ज्यादा सफल होगी। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी मौके बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

उपाय: शिवलिंग पर प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 25 To 31 July 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह   
सिंह राशि के लिए इस सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय ज्यादा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगी जो विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर विदेश में जाकर अपने करिअर को बनाने या पढ़ाई करने के लिए प्रयासरत है। पारिवारिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। घर-परिवार से जुड़े मसले को सुलझाते समय आपको बड़ों और छोटों दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्य को परिवार तथा समाज में मान्यता दी जाएगी।  यदि आप व्यवसाय में है तो किसी योजना या कारोबार के लिए पूर्व में किया गया धन निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में तेजी से हो रही प्रगति में सेहत थोड़ा बाधक बन सकती है। इस दौरान आप किसी पुरानी बीमारी के उभरने या फिर मौसमी बीमारी से पीड़ित रह सकते हैं। इस दौरान आपको न सिर्फ अपनी सेहत बल्कि अपने संबंध का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी परेशानी को लेकर आंख मूंदने की गलती न करें नहीं तो बाद में वह आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका दांपत्य जीवन हंसी-खुशी चलता रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed