मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह आर्थिक पक्ष थोड़ा प्रभावित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिसका आपको जरा भी अंदाजा नहीं होगा। हालांकि भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण आप सभी मुश्किलों से पार पा जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। व्यवसाय में यदि कहीं बड़ी पूंजी लगाने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर फैसला करें। प्रेम संबंध और सेहत के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह इन दोनों का बहुत ख्याल रखना है। लव पार्टनर के साथ सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को अनदेखी न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय : गुड़ एवं गेहूं का दान करें। श्री हनुमान जी की नित्य उपासना करें।
साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृषभ
सप्ताह के प्रारंभ से ही वृष राशि के जातकों को अपेक्षा के अनुरूप फल मिलना प्रारंभ हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। हालांकि औपचारिक घोषणा के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। व्यवासाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कामकाज की कुछ ज्यादा ही व्यस्तता बनी रहेगी। नतीजतन, घर-परिवार अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इस दौरान अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से विशेष रूप से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय : दूध एवं चीनी का दान करें। प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का पाठ जरूर करें।
सप्ताह की शुरुआत में ही किसी पयर्टन अथवा सगे संबंधी से मुलाकात करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परिश्रम एवं प्रयास करने पर आपको पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। यदि आपका धन किसी सरकारी कार्यालय या किसी संस्थान में अटका है तो उसकी प्राप्ति हो सकती है। मनचाहे प्रमोशन या तबादला होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। भूमि-भवन आदि से जुड़े कार्यों को करने वालों को लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय : गणपति की पूजा में दूर्वा अवश्य चढ़ाएं और प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही विभिन्न क्षेत्रों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर एवं बाहर, दोनों जगह आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। युवाओं का ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा। यदि लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो किसी महिला मित्र की मदद से वो खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें क्योंकि पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं।
उपाय : भगवान शिव की प्रतिदिन पूजा करें और शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।
इस सप्ताह मन की दुविधा घटेगी और संकल्प की शक्ति बढ़ेगी। किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। हालांकि आर्थिक चिंताएं बनी रह सकती हैं। इस दौरान अनावश्यक व्यय से बचें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का निर्णय सोच-विचार कर ले। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार की दिशा में किये जा रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। इस दौरान दूसरों को प्रभावित करने की आपकी कला काफी काम आयेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जायेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट की आशंका है।
उपाय : पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।