फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 August 2021: पूर्णिमा तिथि पर इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 22 Aug 2021 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Aug 2021 06:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 22 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अत्यधिक लाभ मिलने से वह खुश नजर आएंगे। यदि आपने भविष्य में पहले कभी कहीं निवेश किया हुआ था, तो उससे आज आपको उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिचित के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार में यदि जोखिम लेने की सोच तो बहुत ही सोच विचार कर ले व थोड़ा ही जोखिम ले, ज्यादा जोखिम लिया, तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपका कोई मित्र व रिश्तेदार आप से मदद मांगने के लिए आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिनसे आपको लाभ भी होगा। यदि आज आप स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। यदि आज किसी को धन उधार दिया, तो उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्तो में कटुता आ सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान होंगे और आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, इसलिए यदि आज आप नौकरी करते हैं, तो किसी से छोटी मोटी नौकझोक हो सकती है, तो उसमें आपको शांति बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपका अधिकारियों से भी वाद-विवाद हो सकता है। सायंकाल का समय आज आपने माता पिता के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed