मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अनजान भय सताता रहेगा। इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ रहेगा। अति व्यस्तता के चलते परिवार के लिए भी समय न निकाल पाने के चलते मन में खिन्नता बनी रहेगी। अनावश्यक यात्रा करने से बचें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में अथवा स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अत्यधिक श्रम की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग - लाल
सफलता का सूत्र - धैर्य एवं विवेक से कार्य करें।
उपाय- तांबे का कड़ा धारण करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि कहीं हवन करते समय हाथ न जल जाये। दूसरों के मामलों में दखल देने की बजाय अपनी चीजों पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। साथ ही सेहत को लेकर भी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। सप्ताह के मध्य में यदि आप किसी भी चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुए कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं और जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - वाद-विवाद से बचें।
उपाय- चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह समस्याओं को एक-एक करके सुझलाने की कोशिश करना चाहिए। आप पाएंगे कि आप कठिन से कठिन स्थिति से भी उबरते चले जा रहे हैं। इस सप्ताह मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सप्ताह के मध्य चाहे-अनचाहे छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोरोना काल में यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘लापरवाही से बचें।’
उपाय- गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत से ज्यादा कर्म पर विश्वास करना होगा अन्यथा पास आए अवसर से भी आप हाथ धो बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अपने अधीनस्थों और सीनियर्स को मिलाकर चलें। किसी भी प्रकार का अभिमान आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस सप्ताह अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। काम-काज की अधिकता के बीच अपने शरीर का पूरा ध्यान रखें और खान-पान में विशेष ध्यान दें। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय बड़ों अथवा शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - संयम से काम लें।
उपाय- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते हुए तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल और संभव हो तो बेलपत्र भी चढ़ाएं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह रिश्तों की नाजुक डोर को टूटने से बचाना होगा, अन्यथा एक छोटी सी बात पर सालों से बने बनाए संबंध खत्म हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र हो या घर परिवार किसी भी सूरत में अभिमान करने से बचें। कारोबार में बेहतर रणनीति बनाते हुए आगे बढ़ने पर सफलता प्राप्त होगी लेकिन व्यवसाय अथवा प्रापर्टी में धन निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ की राय लेना न भूलें। जो लोग बीमार चल रहे थे, उनकी सेहत में सकारात्मक सुधार होगा। सप्ताह के अंत में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - धानी
सफलता का सूत्र - अभिमान करने से बचें।
उपाय- विघ्न बाधा को दूर करने और सफलता प्राप्ति के लिए गणपति की पूजा करें एवं ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।