फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए यह हफ्ता रहेगा शुभ, नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने का योग

Mon, 12 Oct 2020 07:45 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Oct 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 october 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह ( 12 से 18 अक्तूबर तक) का राशिफल और जानें कैसा होगा इस हफ्ते आपका भविष्य।

मेष


मेष राशि वालों को बीते समय में किए गये कार्यों का फल इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना बनेगी। कार्यस्थल में सहयोगियों से ताल-मेल बढ़ेगा। 12 अक्तूबर को आकस्मिक खर्चे का योग बनेगा। सप्ताह के मध्य में लंबे अरसे बाद किसी परिजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। यदि किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं, तो बात बन सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को आय के योग बनेंगे और धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। पिता को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशनियां हो सकती हैं।




शुभ अंक - 6
शुभ दिन - रविवार
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - ‘अवसर का लाभ उठाएं।’
उपाय - गरीब बच्चों को गुड़ की गजक खिलाएं। ‘ॐ आंजनेयाय नमः’मंत्र का जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि वालों को इस सप्ताह पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। त्योहारी सीजन में कामकाज के चलते जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। शेयर या सट्टेबाजी में सोच-समझकर ही हाथ डालें। नौकरीपेशा लोग यदि अपनी जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो अपना निर्णय फिलहाल टाल दें। 17 अक्टूबर को अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। संतान के स्वभाव में जिद का भाव आने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - ‘क्रोध और वाद-विवाद से बचें।’
उपाय - चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

जन्मकुंडली में सूर्य: सूर्य की तरह जीवन में ऐसे चमकते हैं कुछ लोग

weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 october 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को यदि सप्ताह की शुरुआत में किसी छोटी यात्रा पर भी निकलना पड़े तो सफर के दौरान पूरी सावधानी रखें। शत्रुपक्ष से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इस दौरान परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है। युवा वर्ग का राजनीतिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। किसी से कर्ज लेकर व्यापार में धन निवेश करने से पहले खूब सोच विचार लें। सप्ताह के अंत में बेरोजगार जातकों को रोजगार के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिल सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।
शुभ अंक - 9
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - लापरवाही से बचें।
उपाय - गायों को शाक-सब्जी खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। लेकिन इस दौरान बेवजह जोश दिखाने से बचें। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जायेंगी। इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक थकान बनी रहेगी। यदि आप भूमि या भवन के लिए धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो खूब जांच-परख कर ही फैसला लें। सप्ताह के अंत में महिला प्रोफशनलों का कुछ उलझनें रहेंगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ दिन - सोमवार
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - संयम से काम लें।
उपाय - शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों की बरसात लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोई नई साझेदारी भी हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। 16 अक्टूबर के बाद आपकों अपनी संतान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। माता-पिता की सलाह की अनदेखी भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। पत्नी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन - रविवार
शुभ रंग - धानी
सफलता का सूत्र - ‘अपने हित का ध्यान रखें।’
उपाय- पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed