फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: आज शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें किन लोगों को साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

Sat, 29 Mar 2025 12:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सभी में अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, व्यापार में लाभ और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Shani Gochar in meen rashi 2025 know Shani Sade Sati Effects and Remedies
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सभी में अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है - फोटो : adobe

Shani Gochar 2025: आज शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सभी में अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, व्यापार में लाभ और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। लेकिन कुंडली में शनि की स्थिति सही न होने पर जातकों की समस्याएं भी बढ़ी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि सबसे मंद गति से चाल चलने वाले ग्रह हैं। वह लगभग ढाई वर्षों तक एक राशि में विराजमान रहते हैं। गति धीमी होने के कारण शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव व्यक्ति पर लंबे समय के लिए बना रहता है। यह समय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेलने वालों के लिए और भी कष्टकारी है। बता दें, शनि की साढ़ेसाती होने पर व्यक्ति रोजगार में दिक्कतें, स्वास्थ्य समस्याएं व मानसिक परेशानियों से गुजरता है, इतना ही नहीं कार्यों को पूरा करने में भी बार-बार बाधाएं आती हैं। हालांकि इस वर्ष शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों पर से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो सकता है। आइए इसके बारे नाम जानते हैं.....



 Shani Gochar Live 2025: आज शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानिए कैसा होगा आपके ऊपर इसका प्रभाव

Shani Gochar in meen rashi 2025 know Shani Sade Sati Effects and Remedies
ज्योतिषियों के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कब है शनि का राशि परिवर्तन ?
ज्योतिषियों के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वह 29 मार्च को रात 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में एंट्री लेंगे। बता दें, मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है। शनि का मीन राशि में गोचर करीब 30 साल बाद हो रहा है। 

Shani Gochar in meen rashi 2025 know Shani Sade Sati Effects and Remedies
29 मार्च 2025 को जहां शनि का राशि परिवर्तन होगा, वहीं इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। - फोटो : adobe

क्यों खास है 29 मार्च 2025 ?
29 मार्च 2025 को जहां शनि का राशि परिवर्तन होगा, वहीं इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। खास बात यह है कि इस तिथि पर शनि अमावस्या का संयोग भी बनेगा। ऐसे में यह दिन न्याय के देवता शनि महाराज की पूजा-अर्चना, दान और उपाय करने के लिए सबसे शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar in meen rashi 2025 know Shani Sade Sati Effects and Remedies
ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि के मीन में प्रवेश करने पर मकर राशि के लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति प्राप्त होगी। - फोटो : adobe stock

इन्हें मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति 
ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि के मीन में प्रवेश करने पर मकर राशि के लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति प्राप्त होगी। शनि के इस गोचर से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर से ढैय्या का प्रभाव भी समाप्त होगा।
 

विज्ञापन
Shani Gochar in meen rashi 2025 know Shani Sade Sati Effects and Remedies
साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने के लिए इन मंत्रों का करें जाप- - फोटो : अमर उजाला
शनि मंत्र
साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने के लिए इन मंत्रों का करें जाप-

1. शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।।

2. शनि गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।

3. शनि स्तोत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम ।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।

4. शनि पीड़ाहर स्तोत्र
सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: ।
दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: ।।
तन्नो मंद: प्रचोदयात ।।

दुर्लभ संयोग में होगा शनि का राशि परिवर्तन, दिखेगा इन राशियों पर शुभ असर

Shani Amavasya 2025: ग्रहण के साए में शनि अमावस्या, इन मंत्रों के जप से पाएं पितृ दोष से मुक्ति

29 मार्च के बाद से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, 30 वर्ष बाद मीन राशि में होंगे शनिदेव

 
                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed