मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह बेवजह के झमेलों में पड़ने की बजाय अपने काम पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। साथ ही साथ लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी। मुंहफट बनने की कोशिश न करें अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कूटनीति से काम लें और अपने कामकाज में खूब सावधानी बरतें। आपको अपने रिश्ते-नाते का भी खूब ख्याल रखना होगा।
घर-परिवार की कोई उलझन सुलझाते समय या फिर अपनी बात रखते इस बात का ख्याल रखें कि किसी की कोई मर्यादा भंग न हो और न ही किसी की भावना को कोई ठेस पहुंचे। हालांकि इस सप्ताह आपको स्वजनों से कम ही सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी व्यक्ति विशेष को लेकर तनाव बना रहेगा। इस दौरान आप किसी अनजान खतरे को लेकर भी भयभीत रह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत और अनावश्यक चीजों पर होने वाले खर्च को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन लाल रंग के आसन पर बैठकर श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। करियर-कारोबार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनोकूल वातावरण मिलेगा। सीनियर और जूनियर आपको पूरा सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता और लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपकी हाल-फिलहाल हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ है लेकिन रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है क्योंकि जिस समय आपको अपनों की जरूरत होगी वे काम नहीं आएंगे। यदि आप अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। इस सप्तााह भले ही आपको अपने सीनियर या जूनियर से मनचाहा सपोर्ट न मिल पाए लेकिन आप अपने दम पर कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे।
इस सप्ताह आपको न सिर्फ अपने-पराए लोगों की पहचान होगी बल्कि आपको जीवन में बड़ी चीजें सीखने को भी मिलेगी। सबसे अहम बात यह कि आप अपने भीतर छिपी हुई ऊर्जा और काबिलियत को पहचान कर उसका सदुपयोग करना अच्छी तरह से सीख जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी भी चीज का निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा फायदे की जगह आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवन के किसी भी चुनौती भरे समय में भले ही तमाम लोग आपका साथ छोड़ दें लेकिन लव पार्टनर या फिर अपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा और आपको पूरी तरह से सपोर्ट करेगा। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर पूजा तथा श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल होंगे और आपको खासा लाभ भी होगा लेकिन ध्यान रहे कि जोश में आकर होश न बिल्कुल न खोएं अन्यथा लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने काम में खूब मन लगाकर काम करेंगे और आपको उसका रिजल्ट भी मिलता हुआ नजर आएगा, लेकिन इसके साथ आपको अपनी दिनचर्या और सेहत का भी ख्याल रखना होगा अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलें।
यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह ख्वाब पूरा होता हुआ नजर आएगा। इस संबंध में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी और उसमें खासा लाभ भी प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। किसी प्रिय चीज की प्राप्ति अथवा घर के किसी व्यक्ति की बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल न करें और अपने विरोधियों से सावधान रहें। इस दौरान आप उतनी ही जिम्मेदारी अपने कंधे पर लें, जितनी आप बेहतर तरीके से निभा सकें। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने की सोच रहे हैं तो आपको इस दिशा में मनवांछित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आपको अपने खानपान और जीवनशैली दोनों सही रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने मित्र या फिर किसी प्रिय व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। इस दौरान मित्रों और स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार के सिलसिले में छोटी या फिर लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से थोड़ा कम लाभ दिलाने वाली साबित होगी। प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्त्रार्ध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और पीला चंदन अर्पित करके नारायण कवच का पाठ करें।