फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सप्ताह त्रिग्रही और हंस राजयोग से मेष, कन्या समेत 5 राशियों को करियर में लाभ योग, जानें भाग्यशाली राशियां

Sat, 27 Jun 2026 02:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Jun 2026 02:35 PM IST
सार

Weekly Horoscope: आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है क्योंकि इस सप्ताह हंस राजयोग बना हुआ है जिसे ज्योतिष में बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है। इस सप्ताह कुछ राशि वालों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में सफलता और उन्नति के योग रहेंगे। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 june to 5 july 2026 these are five lucky zodiac sign
जानिए इस सप्ताह की भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope: 29 जून से नया सप्ताह शुरू होने वाला है। आने वाले सप्ताह में कई राशियों के जीवन में भारी उथल-पुथल और जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 29 जून से लेकर 5 जुलाई तक चलने वाला यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला होगा। सप्ताह के शुरूआत में ही बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध कर्क राशि में वक्री होंगे। जहां पर गुरु, शुक्र और बुध की युति पिछले दिनों की तरह बनी रहेगी। इसके अलावा अगर बाकी ग्रहों की बात करें इस सप्ताह मंगल वृषभ, राहु कुंभ, केतु सिंह और शनि मीन राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस सप्ताह 30 जून को राहु धनिष्ठा में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते है इस सप्ताह किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होता हुआ मिलेगा। 
weekly horoscope saptahik rashifal 29 june to 5 july 2026 these are five lucky zodiac sign
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां लेकर आ सकता है। इस सप्ताह कई काम जो लंबे समय से रुके हुए थे वह अब पूरे होंगे। आय में वृद्धि के योग इस पूरे सप्ताह रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह आपको प्रमोशन और  वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग किसी तरह का व्यापार करते हैं उनको अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को लाभ मिल सकता है। 
weekly horoscope saptahik rashifal 29 june to 5 july 2026 these are five lucky zodiac sign
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कई मोर्चे पर कामयाब मिल सकती है। इस सप्ताह जिन लोगों के किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं उनको राहत मिलेगी। इस सप्ताह परिवार में सामंजस्य और मेल-जोल बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को इस सप्ताह कोई नई जानकारी मिल सकती है। जिससे उनके करियर में चार चांद लग सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। जो लोग कोई व्यापार विदेश से करते हैं उनको इस सप्ताह वहां से कोई अच्छी डील हो सकती है। 

July Career Predictions: नौकरी में किसे मिलेगा किस्मत का साथ? जानें सभी 12 राशियों का करियर राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 june to 5 july 2026 these are five lucky zodiac sign
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और लाभ से भरा हुआ होगा। इस सप्ताह आपके नौकरी या व्यापार में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। विरोधी आपके ऊपर इस सप्ताह हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यह सप्ताह वाहन, भवन और आभूषण खरीदने के अच्छे योग हैं। कन्या राशि वालों को इस सप्ताह निवेश से संबंधित कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है। 

Dashank Yog: दशांक योग के शुभ संयोग से शुरू होगा जुलाई का महीना, कर्क समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 june to 5 july 2026 these are five lucky zodiac sign
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आपके रुके हुए कार्य फिर से गति रफ्तार पकड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपको सहयोग, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको पुरानी बीमारियों से निजात मिलने के पूरे आसार हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको इस सप्ताह कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के हर एक सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। 

शनि नक्षत्र पद गोचर: इन 4 राशियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें, आर्थिक तंगी के बने योग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed