July Career Rashifal: जुलाई 2026 का महीना दस्तक देने को तैयार है। हर किसी के मन में यह जिज्ञासा कि आखिर इस महीने उसका करियर, नौकरी और व्यापार किस दिशा में आगे बढ़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे कामकाजी जीवन को गहराई से प्रभावित करती है, चाहे वह नौकरी में मिलने वाली तरक्की हो, व्यापार में होने वाला मुनाफा, या रोज़मर्रा के काम में आने वाली छोटी-बड़ी रुकावटें। इन्हीं ग्रहों की स्थिति के आधार पर हर राशि के लिए अलग-अलग संकेत बनते हैं, जो यह तय करते हैं कि किसके लिए महीना संघर्षों से भरा रहेगा और किसके लिए सफलता की नई राह खुलेगी। आइए अब विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लोगों के लिए जुलाई 2026 का यह महीना करियर और व्यापार के मोर्चे पर कैसे परिणाम लेकर आ रहा है।
Dashank Yog: दशांक योग के शुभ संयोग से शुरू होगा जुलाई का महीना, कर्क समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
शनि नक्षत्र पद गोचर: इन 4 राशियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें, आर्थिक तंगी के बने योग
Shukra-Ketu Yuti: शुक्र-केतु की युति 4 जुलाई को, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
2 of 13
विदेश से जुड़े बिजनेस वालों के लिए स्थिति बेहतर रह सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
इस महीने शनि का साथ ज्यादा मजबूत नहीं रहेगा, हालांकि बुध की मदद से कुछ कामों में राहत मिल सकती है। विदेश से जुड़े बिजनेस वालों के लिए स्थिति बेहतर रह सकती है। महीने के आखिर में शनि वक्री होने से थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन बृहस्पति का साथ औसत परिणाम देने में मदद करेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, क्योंकि बुध की चाल अभी इतनी मजबूत नहीं है। नौकरी में मेहनत बढ़ेगी, खासकर फील्ड वर्क से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिल सकता है। यह महीना सामान्य और मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा।
3 of 13
बड़ों की सलाह लेकर काम करने से फायदा होगा।
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
यह महीना करियर के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। शनि की स्थिति मजबूत रहने से मेहनत का फल अच्छे से मिलेगा, खासकर महीने के पहले तीन हफ्तों में। व्यापार में बुध का सहयोग रहेगा, बस गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। बड़ों की सलाह लेकर काम करने से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, हालांकि बीच-बीच में राहु-केतु और मंगल के असर से कुछ छोटी अड़चनें आ सकती हैं। इन अड़चनों के बावजूद लक्ष्य पूरा होगा और वरिष्ठों की सराहना भी मिलेगी।
4 of 13
व्यापार में कुछ नया शुरू करने से बचें।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
बृहस्पति का साथ इस महीने आपके पक्ष में रहेगा, खासकर 15 जुलाई तक। इसके बाद मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन नतीजे फिर भी अनुकूल रहेंगे। व्यापार में कुछ नया शुरू करने से बचें और मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। नौकरी में गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा। जो लोग ईमानदारी और लगन से काम करते हैं, उन्हें इस महीने अच्छा फल मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह महीना संतोषजनक रहेगा, बस छोटी बाधाओं को धैर्य से पार करना होगा।
5 of 13
आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मंगल का साथ इस महीने आपके लिए फायदेमंद रहेगा, जिससे मेहनत रंग लाती दिख रही है। शनि की दृष्टि के चलते जल्दबाजी से बचना समझदारी होगी। व्यापार में परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं, बस बड़ा रिस्क न लें तो बेहतर रहेगा। नौकरी के मामले में महीना अनुकूल साबित होगा, हालांकि वरिष्ठों के साथ तालमेल में हल्की कमी महसूस हो सकती है। इसके बावजूद आप अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अंत में बॉस या सीनियर्स की तरफ से प्रशंसा मिलने की भी पूरी संभावना बन रही है।