फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (29 April To 05 May): इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 29 Apr 2024 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 april to 05 may 2024 know predictions of all zodiac signs
WEEKLY HOROSCOPE - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। आपके लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी किसी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि आप प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आप पर आपके सीनियर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी। 

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहन से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान आप पाएंगे कि आपके करियर-कारोबार के साथ निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से निकलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।  

weekly horoscope saptahik rashifal 29 april to 05 may 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ

वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको बेवजह पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगानी होगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको अपेक्षित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्रों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। 

सप्ताह के मध्य में आपको कारोबारी मामले में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। प्रेम संबंध में भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। इस दौरान घरेलू मामलों, जमीन-जायदाद के मसलों आदि को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी भगवती दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 29 april to 05 may 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य विशेष जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और पराक्रम देखने को मिलेगा। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ कमाने के बड़े अवसर मिलेंगे। आपको नये क्षेत्रों में कारोबार करने का अवसर मिल सकता है। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। हालांकि पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को थोड़ा सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा उनके लाभ का प्रतिशत थोड़ा कम हो सकता है। 

इस सप्ताह मिथुन राशि से जुड़ी घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा। लाइफ पार्टनर आपके हर कदम पर आपका सहयोग और समर्थन करता नजर आएगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 april to 05 may 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। आपको भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही थी तो वो किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से किसी बड़े कार्य को करने के लिए योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह साकार होती हुई नजर आएगी। खास बात यह कि आपके सपने को साकार करने में आपके इष्ट-मित्र तथा परिजन हर तरह से मददगार साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। 

नौकरीपेशा और कारोबारियों की तरह यह सप्ताह छात्रों के लिए भी विशेष उपलब्धि लिए हुए रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यदि आप विदेश में अपना करियर कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने और एकदूसरे को जानने समझने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 29 april to 05 may 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर पर तमाम तरह की जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। करियर-कारोबार आदि से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है।

सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान आवेश में आकर अथवा जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के साथ अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में सेहत की प्रति लापरवाही और बेवजह का तनाव पालने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed