फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता

Fri, 25 Jul 2025 10:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 10:34 AM IST
सार

Auspicious Yog On Hariyali Teej: हरियाली तीज सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज पर 'महालक्ष्मी राजयोग' का विशेष संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक फलदायक बनाता है। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Subh Yog ZOdiac Sign Will Get Succeed in Love
Hariyali Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Teej Astrology Prediction: हरियाली तीज महिलाओं के लिए समर्पित एक अत्यंत पावन और विशेष पर्व है, जो सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व हरियाली अमावस्या के तीन दिन बाद आता है और इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई 2025, रविवार को मनाई जाएगी।


Lucky Rashiyan: 25 जुलाई को पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ
यह दिन विशेष रूप से सुहागन स्त्रियों और कुंवारी कन्याओं के लिए शुभ माना जाता है। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। कुंवारी लड़कियाँ अच्छे और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस बार हरियाली तीज पर 'महालक्ष्मी राजयोग' का विशेष संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक फलदायक बनाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग कुछ राशियों की महिलाओं के लिए धन, प्रेम और वैवाहिक जीवन के क्षेत्र में शुभ संकेत लेकर आया है।
Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल

Hariyali Teej 2025 Subh Yog ZOdiac Sign Will Get Succeed in Love
हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : adobe stock

हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग
हरियाली तीज के दिन महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से जब चंद्रमा और मंगल एक ही राशि में एक साथ विराजमान होते हैं, तब यह विशेष संयोग बनता है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है। यह योग व्यक्ति के जीवन में धन, समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इस वर्ष 26 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर होगा, जहां मंगल पहले से ही उपस्थित हैं। ऐसे में चंद्र-मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग न केवल आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ होता है, बल्कि यह ऐश्वर्य, सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करता है। हरियाली तीज जैसे पुण्य पर्व पर इसका बनना विशेष रूप से स्त्रियों के लिए लाभकारी है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो धन लाभ, समृद्ध वैवाहिक जीवन या मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना कर रही हैं।

Hariyali Teej 2025 Subh Yog ZOdiac Sign Will Get Succeed in Love
मंगल के प्रभाव से आप आत्मविश्वासी रहेंगी और अपनी बात निडरता से रख सकेंगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि की कुंवारी कन्याओं और विवाह योग्य स्त्रियों के लिए हरियाली तीज मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति का योग लेकर आ रही है। शिव-गौरी की कृपा से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी और अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। मंगल के प्रभाव से आप आत्मविश्वासी रहेंगी और अपनी बात निडरता से रख सकेंगी। जो महिलाएं व्यापार या साझेदारी में कुछ नया शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए यह समय नई डील्स और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Subh Yog ZOdiac Sign Will Get Succeed in Love
आर्थिक दृष्टि से भी समय लाभकारी रहेगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
इस वर्ष की हरियाली तीज मिथुन राशि की स्त्रियों के लिए रिश्तों में नई मिठास लेकर आएगी। दांपत्य जीवन में जो तनाव या मतभेद चल रहे थे, वे समाप्त होंगे और पति-पत्नी के बीच प्यार व आपसी समझ में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय लाभकारी रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और लक्ज़री जीवनशैली में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक महिलाओं के लिए यह पर्व लाभदायक सौदों और मुनाफे के अवसर लेकर आएगा।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Subh Yog ZOdiac Sign Will Get Succeed in Love
व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बना रहा है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि की स्त्रियों के लिए हरियाली तीज और महालक्ष्मी राजयोग एक साथ व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बना रहा है। खासतौर पर जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करती हैं, उन्हें नई जॉब्स या अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी, और अविवाहित स्त्रियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed