फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: मई के अंत में मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा धन और समृद्धि का वरदान

Sat, 22 Mar 2025 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 06:19 AM IST
सार

May Grah Gochar: इस साल मई में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जब वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह परिवर्तन 31 मई शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर होगा। इस गोचर के दौरान कुछ राशियां विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Shukra Gochar in Mesh rashi May End Will Bring Financial Growth for These Lucky Signs
Shukra Gochar - फोटो : freepik

Shukra Gochar in Mesh Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इन ग्रहों के परिवर्तन से न केवल व्यक्तित्व में बदलाव आते हैं, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे धन, करियर, प्रेम, और समृद्धि पर भी असर पड़ता है। इस समय शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं, और वे सूर्य तथा बुध के साथ युति बना रहे हैं। लेकिन, इस साल मई में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जब वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

Budh Uday: 8 अप्रैल से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और वित्तीय लाभ के बनेंगे योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, यह परिवर्तन 31 मई शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर होगा। इस गोचर के दौरान कुछ राशियां विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस बदलाव से कौन सी राशियां विशेष रूप से प्रभावित होने वाली हैं और उनके लिए यह समय कैसे रहेगा।

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, बदलेगी इन राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति

Shukra Gochar in Mesh rashi May End Will Bring Financial Growth for These Lucky Signs
Shukra Gochar - फोटो : amar ujala

मेष राशि
शुक्र का गोचर मेष राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस समय वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और घर-संपत्ति के मामले में तरक्की मिल सकती है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, और प्रेम विवाह के मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय वृद्धि और प्रमोशन का योग बन सकता है।

Shukra Gochar in Mesh rashi May End Will Bring Financial Growth for These Lucky Signs
Shukra Gochar - फोटो : amar ujala

तुला राशि
शुक्र के गोचर से तुला राशि के जातकों के लिए घर, वाहन या अन्य संपत्ति खरीदने का समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। शुक्र की कृपा से लव लाइफ बेहतर हो सकती है, और नौकरी व व्यापार में भी अच्छा समय आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar in Mesh rashi May End Will Bring Financial Growth for These Lucky Signs
Shukra Gochar - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि  
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही फलदायी रहेगा। इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि का विचार बन सकता है और धन-वैभव का लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और तरक्की का अवसर है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed