फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (24 से 30 जून 2024) : सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sat, 22 Jun 2024 12:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Jun 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन संभावनाएं बनेंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कार्य विशेष में शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज से प्रसन्न होकर सीनियर आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पदोन्नति अथवा मनचाहे तबादले की कामना पूरी हो सकती है। इष्टमित्र अथवा किसी शुभचिंतक की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। 

सप्ताह के मध्य में आपको उधार दिया हुआ अथवा कहीं पर फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। परिवार में भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। इस राह में आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता की ओर से आपको यथासंभव सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आप अपने लव पार्टनर के दिल में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें एवं सिंदूर का टीका लगाएं।

weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप जिस ओर अपना हाथ डालेंगे आपको उस ओर सफलता और धन की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं कार्य विशेष में सफलता दिलाने वाली साबित होगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामायाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार अथवा नए काम को शुरु करने के लिए आप का बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपकी इस योजना को साकार रूप देने में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको पूरे सप्ताह सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें तथा किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखें। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े मसले को हल करने के लिए परिवार में एक राय बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय:  प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा श्री महालक्ष्मी अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यों को समय से पूरा करने तथा आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षाकृत कम फलदायी रहेगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की अधिक आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं।

इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों में निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करने की अथवा नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए उन्हें आलस्य से बचते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। निजी रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए विवाद से बचें तथा संवाद का सहारा लें।  

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करके श्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। 

सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों का हल आपसी सुलह से निकलता हुआ नजर आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ और उन्नतिकारक साबित होगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक लाभदायी साबित होगा। इस दौरान आपकी आय भी खूब होगी और आप खर्च भी खूब करेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने का प्लान बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आप अपने निजी रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में खुद पहल करते हुए नजर आएंगे। आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन भी मिलेगा। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। 

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सोचे हुए कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आपको आर्थिक दिक्कतों सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह बिजनेस से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लेना चाहिए। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और कागजी काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। 

सप्ताह के मध्य में अचानक से तीर्थाटन अथवा पर्यटन पर निकलने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपकी मुलाकात सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों से होगी। जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का हल निकलता हुआ नजर आएगा। शुभचिंतक हर कदम पर आपका सहयोग करते हुए नजर आएंगे। कठिन समय में आपका लव पार्टनर विशेष रूप से मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर इस सप्ताह मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, हालांकि आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed