फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (21–27 July): नया सप्ताह लाएगा इन तीन राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 19 Jul 2025 10:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 10:48 AM IST
सार

Saptahik Rashifal 21 से 27 July 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 July 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

Weekly Horoscope (21–27 July): नया सप्ताह कई बड़े ग्रहों के गोचर और राशि परिवर्तन का प्रभाव लेकर आ रहा है, जो सभी राशियों के जीवन में नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएंगे। 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, 19 जुलाई को बुध का सिंह राशि में प्रवेश और सप्ताह के आखिरी दिन मंगल का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश इस सप्ताह के महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन हैं। इन बदलावों के कारण कुछ राशियों को बड़ी सफलता और पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं, तो वहीं कई राशियों के लिए धन वर्षा का समय भी है। 21 जुलाई से 27 जुलाई तक तुला से मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। आइए, जानते हैं आपके सितारे इस सप्ताह क्या संदेश दे रहे हैं और आपका भविष्य कैसा रहेगा।

weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।


साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बड़े खर्च के साथ होगी, जिसके चलते आपका वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको भूमि-भवन से जुड़े सौदे या फिर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। तमाम तरह की कठिनाइयों के बीच सीनियर का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। लाभ के मुकाबले खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान मार्केट में अपनी साख बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ बहुत विनम्रता के साथ पेश आते हुए भावनात्मक फैसले लेने से बचना होगा। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
 

weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का फल थोड़ी देर से और अपेक्षा से कम मिल सकता है। आप जिस कार्य की सफलता के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आपको अनचाही दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपके मन में हर समय असंतोष बना रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है। अनचाहे स्थान पर तबादले के कारण आपको स्थायी निवास से कहीं दूर जाना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से कुछ परेशानी लिए रहने वाला है। इस दौरान अचानक से बेवजह के खर्चे बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं।
पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस हफ्ते स्वजनों के साथ कुछेक बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी भी सूरत में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें और क्रोध में निर्णय लेने से बचें। मौसमी बीमारी से बचें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाकर पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपके कामकाज पूर्व की भांति चलते रहेंगे। कुछेक अड़चनों के बावजूद करियर-कारोबार में प्रगति और लाभ मिलता रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक दृष्टि से थोड़ी दिक्कत भरी रहे, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर का विश्वास कायम रखने का प्रयास करें और उसके साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलने का प्रयास करें।
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप यदि सोच-समझकर किसी योजना में धन निवेश करते हैं तो भविष्य में उससे लाभ की संभावना बनी रहेगी।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। उन्हें इसके लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 21 to 27 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार की बदौलत कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी आसानी से मनचाहे तरीके से पूरा कर लेंगे।
करियर-कारोबार की दृष्टि से समय श्रेष्ठ बना हुआ है। यदि आप अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसमें कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को सीनियर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मनचाहे तबादले और प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी।
सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतानपक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed