Guru Gochar 2025: इस साल ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से दो बड़े परिवर्तन देखने को मिला। पहला ढाई साल बाद शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर हो चुके हैं, वहीं दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन 14 मई 2025 को देखने को मिलेगा। यहां पर 12 साल बाद गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख-समृद्दि, ऐश्वर्य, संतान, ज्ञान और विवाह आदि का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष में गुरु के गोचर का विशेष महत्व होता है। गुरु एक राशि में करीब 12 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद अपनी राशि में बदलाव करते हैं। गुरु के गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि तक इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस साल गुरु के राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ अतिचारी भी होंगे। यानी गुरु के अतिचारी होने से गुरु की चाल में तेजी होगी। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 मई अक्तूबर 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंग और साल के अंत में यानी 05 दिसंबर को वापस फिर से मिथुन राशि में आ आएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु साल 2032 तक अतिचारी रहेंगे। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को नौकरी, व्यापार, करियर और अन्य क्षेत्रों में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
Guru Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 14 मई के बाद इन पांच राशि वालों को जबरदस्त लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:45 PM IST
सार
14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 मई अक्तूबर 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंग और साल के अंत में यानी 05 दिसंबर को वापस फिर से मिथुन राशि में आ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन