फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog 2025: गुरु और राहु की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता

Sun, 20 Apr 2025 05:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 05:54 AM IST
सार

Rahu-Guru Yuti: 14 मई को रात 11:20 बजे गुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस संयोजन से दोनों ग्रहों की युति नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रही है, जो खासकर इन तीन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Jupiter and Rahu Navpancham Rajyog Blessing of Wealth and Success for These Zodiac Signs
नवपंचम राज योग - फोटो : Adobe Stock

Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनकी युति का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 2025 में गुरु बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से एक खास राजयोग बन रहा है, जिसे नवपंचम राजयोग कहा जाता है। यह राजयोग विशेष रूप से तीन राशियों के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। 14 मई को रात 11:20 बजे गुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस संयोजन से दोनों ग्रहों की युति नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रही है, जो खासकर इन तीन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।


Ganga Saptami 2025: कब है गंगा सप्तमी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
गुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में आना और राहु का कुंभ राशि में प्रवेश, दोनों मिलकर इस विशेष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि, राहु को सामान्यत: पापी ग्रह माना जाता है, लेकिन जब वह गुरु के साथ युति करते हैं, तो यह लाभकारी साबित हो सकता है। इस युति का प्रभाव खासतौर पर उन जातकों पर पड़ेगा जिनकी राशियों में गुरु और राहु के इस संयोग का प्रभाव सीधा पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं, जिनके जीवन में इस राजयोग के चलते खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।
Shanivar Upay: शमी के पत्तों से करें शनि दोष निवारण, मिलेगी आर्थिक उन्नति और लाभ

Jupiter and Rahu Navpancham Rajyog Blessing of Wealth and Success for These Zodiac Signs
नवपंचम राज योग - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
नवपंचम राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। गुरु लग्न भाव में और राहु नौवें भाव में स्थित होने से आपके जीवन में न केवल अपार सफलता आएगी, बल्कि आपको हर क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है और उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। इससे आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं।  विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। कुल मिलाकर जीवन में खुशहाली और समृद्धि का अहसास होगा, और आपके प्रयासों का सम्मान भी किया जाएगा।

Jupiter and Rahu Navpancham Rajyog Blessing of Wealth and Success for These Zodiac Signs
नवपंचम राज योग - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। राहु आपके छठे भाव में और गुरु दशम भाव में रहेंगे, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके कार्यों की सराहना की जा सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभा पाएंगे और हर कठिनाई को सरलता से पार कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चतुराई से काम करने पर सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक उन्नति के भी योग बन रहे हैं और पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए काफी फलदायी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter and Rahu Navpancham Rajyog Blessing of Wealth and Success for These Zodiac Signs
नवपंचम राज योग - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से गुरु आपके पांचवे भाव में और राहु लग्न भाव में रहेंगे। इस कारण इस राशि के जातकों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही आमदनी में भी जबरदस्त इजाफा हो सकता है। नौकरी में पद और वेतन में वृद्धि की संभावना बन रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस समय आपको उत्तम फल मिल सकते हैं। इसके अलावा, परिवार और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन भी सुखमय रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed