फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (19-25 September) : यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 17 Sep 2022 04:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है, जो अक्सर आपके काम के लिए षडयंत्र रचते रहते हैं। इस दौरान आप पर काम को समय पर खत्म करने का दबाव बना रहेगा। कंसल्टेंसी, टूरिज्म और मार्केटिंग का काम करने वालों को कुछ उलझनें रहेंगी। भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे मामले को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में कारोबार में कोई ऐसा जोखिम मोल न लें जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाए। करियर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। वहीं सिंगल लोगों को मनचाहा लव या लाइफ पार्टनर पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। आपके मुश्किल भरे हालात में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें और उनके दाएं पैर से सिंदूर लेकर टीका लगाएं। 

weekly horoscope saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। इस दौरान प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप साज-सज्जा या फिर सुख-सुविधा से जुड़े किसी सामान पर अधिक धन खर्च हो सकता है। मनचाही चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ है। इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। छात्रों एवं युवाओं को प्रगति की दिशा मिलेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में लव पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें और शुक्रवार के दिन मक्खन-मिश्री का दान करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
बीते सप्ताह के मुकाबले मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और खुशियों से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को मनचाहा प्रमोशन या तबादला मिल सकता है। सत्ता सरकार से जुड़े काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में कुछ एक उलझनों के बावजूद आपको कामधंधे में मनचाहा लाभ होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। खास बात यह कि ऐसा करने में आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। महिला प्रोफेशनलों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। उनके हाथ कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जो लोग विदेश में जाकर अपना करियर बनाने की सोच रहे थे, उनके राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझने से आपके मन को बड़ी राहत मिलेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संभव है कि परिजन आपके रिश्ते को स्वीकार करके शादी के लिए हरी झंडी दिखा दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। गायों को हरा चारा खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 know prediction of all zodiac signs

कर्क 
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह काफी कूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और आपकी कामनाओं को पूरा करने वाली साबित होगी। किसी परिचित या परिवार से जुड़े सदस्यों की मदद से काम-धंधे में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में राजनीति से जुड़े लोगों की झोली में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी गिर सकती है, जिससे उनका न सिर्फ पार्टी बल्कि समाज में रुतबा बढ़ेगा। इस दौरान रंग, रसायन और दवाओं का काम करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के अंत में आपका अधिक समय घर की साज-सज्जा या फिर कहें मेंटेनेंस में बीत सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी। अपने रिश्ते को मजबूत और लव पार्टनर का विश्वास जीतने के लिए आपको उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना होगा। वहीं सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'ॐ नमो भगवते रुद्राय मंत्र' का जप करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आप इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप विभिन्न स्रोतों से लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। इस दौरान इष्ट-मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान या फिर पर्यटक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आर्थिक मामलों में सजग रहने से अचानक से लाभ की संभावना बनेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार के संबंध में आपके द्वारा लिए गए फैसले का सभी लोग सम्मान करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हुई नजर आएंगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने में कामयाब रहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को अर्ध्य दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed