मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि निजी कारणों के चलते अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभरेंगे, जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान छोटी-छोटी चीजों को पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारोबार में मनचाही वृद्धि तथा लाभ कम होने से मन क्षुब्ध रहेगा।
सप्ताह के मध्य में घरेलू चिंताएं मन पर हावी रहेंगी। इस दौरान स्वजनों का सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन परेशान रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह गृहस्थ एवं पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बहुत संभलकर चलना होगा। लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दखलंदाजी अथवा गलतफहमी के चलते मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद या तकरार हो सकती है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंध के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान सही रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
Weekly Horoscope (18 To 24 March): सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
वृष
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ के साथ फैसला लेते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो उन्हें उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है तो वहीं लापरवाही करने या फिर एक गलत फैसला करने पर लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ होगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी राशि खर्च कर सकते हैं। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। साथ ही वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।
सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको तमाम मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आपके मानसिक भय में कमी होगी। आपके पुरुषार्थ और सौभाग्य दोनों में वृद्धि होगी। सुखद पहलू यह कि इसकी बदौलत आप मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। कामकाजी महिलाओं का समय अच्छा व्यतीत होगा। उनके कद, पद और लाभ में वृद्धि होगी। घर बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रति देवों के देव महादेव की विधि-विधान से साधना एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस भी क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। घर और बाहर दोनों जगह आपको स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपके भीतर उत्साह-उमंग में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के भीतर कार्यशीलता बढ़ेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर वहां पर अपने करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में आपके आचरण-व्यवहार में सात्विकता की कुछ वृद्धि होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। जीवन में इष्ट-मित्र एवं परिजनों की तरफ मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस दौरान आपकी मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान बीते समय में किए गये परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। प्रेम सबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। परिवार के संग पिकनिक-पार्टी अथवा पर्यटन का अचानक प्रोग्राम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सुख-दुख दोनों समान रूप से मिलेंगे। आपके जीवन की गाड़ी कभी तेजी से चलती हुई नजर आएगी तो कभी उसमें अनचाहा ब्रेक लग जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वजनों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने और खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान पेट संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान स्वरोजगार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में वृद्धि की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह के मध्य में आपको उस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर हो या फिर कारोबार किसी बड़े निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ या शुभचिंतक से सलाह लेकर कार्य विशेष को करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर उचित रहेगा। इस दौरान निजी जीवन में भी स्वजनों के साथ बात-व्यवहार सही रखने पर ही भलाई रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। स्वयं के साथ मां की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है जो अक्सर रंग में भंग डालने का काम करते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। ऐसे में इस दौरान किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। करियर या फिर कारोबार में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के लिए आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। जो लोग समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं
उनके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों से विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको सामाजिक जीवन में पूर्ण सतर्कता रखने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान आपके घरेलू खर्च में अचानक से वृद्धि हो सकती है। अचानक से घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सट्टा-लाटरी आदि से दूरी बना कर रखना चाहिए। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह आपसी संबंधों में सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह किसी से अपेक्षा रखने पर उपेक्षा होने का भय बना रहेगा। आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन प्रात:काल भगवान सूर्य को अघ्र्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।