फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मनचाहे लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के अवसर

Sun, 27 Sep 2026 11:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

Weekly Horoscope: यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। जातकों को मनचाहा लाभ मिलता दिख रहा है। इसके अलावा नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 28 September to 04 October 2026 in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope: सितंबर का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि, कुछ राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। इस सप्ताह बुध, सूर्य, गुरु और शनि की ग्रह स्थिति का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते जातकों को निवेश में मनचाहा लाभ और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी को लेकर लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए सितंबर का आखिरी सप्ताह किन चार राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है, यह जानते हैं।

Weekly Lucky Horoscope 28 September to 04 October 2026 in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित लेकिन लाभकारी परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सप्ताह के अंत तक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रह सकता है। इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आएंगे। ऐसे में बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
अक्तूबर मासिक अंक ज्योतिष: किसी के लिए तरक्की तो किसी के लिए बदलाव, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

Weekly Lucky Horoscope 28 September to 04 October 2026 in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर का आखिरी सप्ताह सुख-सौभाग्य लेकर आ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। धन लाभ के लिए सभी प्रयास सफल होते दिखेंगे। शिक्षा से जुड़े मामलों में भी यह समय अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। करियर से जुड़े मामलों में भी धीरे-धीरे अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 28 September to 04 October 2026 in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना हो सकती है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं। आपकी बातों को महत्व मिलने की संभावना है। यह यात्रा सुखद रहने के साथ नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 28 September to 04 October 2026 in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर का आखिरी सप्ताह मिलाजुला लेकिन सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान परिवार और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष की ओर से विशेष सुख और सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकल सकता है। सप्ताह के अंत तक किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed