फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (01-07 May): आपके लिए नए माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 30 Apr 2023 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Apr 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 01 to 7 may 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपनी घरेलू स्थिति व माहौल को सुधारने की दिशा में काम करेंगे। इष्ट मित्रों की मदद से आप अपने लंबे समय से अटके काम का निपटारा करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में भी सीनियर और जूनियर की मदद से आपका टारगेट समय से पूरा होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में आपको अपने शुभ समय का पूरी तरह से सदुपयोग करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में आपको किसी पूर्व में किए गये कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपकी सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ निटकता बढ़ेगी। उनकी मदद से किसी लाभदायक योजना या संस्था आदि से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांंश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं एवं रुद्राक्ष की माला से जप करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 01 to 7 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े शुभ परिणाम मिलते हुए दिखाई देंगे। आपको न सिर्फ घर में स्वजनों का बल्कि बाहर लोगों का विशेष सहयोग मिलता हुआ दिखाई देगा। यदि आप विदेश में अपना करियर या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्य विशेष के लिए अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको जीवन की कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मसलन यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे थे तो आपका यह सपना सच हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आश्चर्यजनक से कारोबार के विस्तार की कामना समय से पहले पूरी होती नजर आएगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं किसी पर्यटन स्थल या फिर पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है।
 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनके किसी मंत्र का एक माला जप जरूर करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 01 to 7 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातक बीते लंबे समय से जिस खुशी का अपनी झोली में गिरने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या फिर प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो किसी प्रभावी की मदद से उसमें सुलह-समझौता हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शुभता और सौभाग्य से मिलने वाली ऊर्जा की बदौलत आप सप्ताह के मध्य में आप खुद को दोगुनी जोश के साथ काम करते हुए पाएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। किसी के साथ हाल हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट मित्रों या फिर लव पार्टनर के साथ पिकनिक-पार्टी करते हुए अधिकांश में समय बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर जाने की कामना पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की साधना शुभता और लाभ प्रदान करेगी। प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 01 to 7 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में एक साथ तमाम तरह की चीजों को करने के विचार आएंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि एक चीज को साधने पर ही व्यक्ति सफल हो पाता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करते हुए उससे भटकने से बचाना होगा। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इससे बचने के लिए किसी भी बात को ज्यादा तूल न दें और समस्याओं को विवाद की बजाय संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह प्रेम की पींग सावधानी के साथ आगे बढ़ाएं अन्यथा एक छोटी सी गलती के कारण आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का मन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 01 to 7 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के अंत कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि या बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उनकी लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा। लोग आपकी नीतियों और बातों का समर्थन करते हुए नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से की जाने वाली मेहनत या फिर किसी विशेष क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास का सुखद निकल आने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान विशेष सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए परिश्रम और प्रयास करते हुए अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा, अन्यथा नाहक ही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। विवाहित लोगों के लिए भी यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन अर्पित करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed