Saptahik Rashifal 25 to 31 August 2025: अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यह समय कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ और अवसरों से भरा है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस सप्ताह मन के कारक चंद्रमा और ग्रहों के सेनापति मंगल धन लक्ष्मी योग बनाएंगे। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण योग का संयोग भी इस समय बना रहेगा। वहीं हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी होने से यह समय और भी कल्याणकारी माना जा रहा है। ग्रहों नक्षत्रों और तीज-त्योहारों के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह कुछ राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। अटके काम पूरे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Horoscope: अगस्त का आखिरी सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, हर क्षेत्र में मिलेंगे मनचाहे परिणाम
Saptahik Rashifal 25 to 31 August 2025: अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यह समय कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ और अवसरों से भरा है।
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
अगस्त का आखिरी सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको किसी नए कॉन्ट्रैक्ट की प्राप्ति होगी। अगर आप फील्ड पर काम करते हैं, तो समय अच्छा रहने वाला है। खास बात यह है कि इस राशि के व्यापारियों को कार्य विस्तार का अवसर मिलेगा। लाभ की प्राप्ति संभव है। करियर को लेकर कई महत्वपूर्ण शुभ समाचार आपको मिलेंगे। कार्य आसानी से बिना किसी परेशानी के पूरे होते हुए आपको नजर आएंगे। घर में किसी बदलाव को करना चाह रहे थे, तो वह मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग में खुशियां बनी रहेगी।
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
कन्या राशि वालों के विवाह मेंआ रही बाधाएं दूर होंगे। अगर आप प्रेम प्रस्ताव किसी को देना चाहते हैं, तो परिणाम भी पक्ष में आने के योग है। वहीं व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह खास है। निवेश में आपको अच्छा खासा लाभ होगा। आप अपने भौतिक सुख की चीजों को खरीदेंगे। सभी घरवालों में आपसी प्रेम और सम्मान बना रहेगा। हालांकि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह अधिक शुभ है। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास रंग लाएगा। भूमि-भवन का लाभ होने की संभावना है।
Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन, सफलता और शांति
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।इस सप्ताह वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तों में चल रही सभी तरह की समस्याएं समाप्त होंगी। अगर व्यापारियों की धनराशि कहीं अटकी हुई थी, तो वह वापस मिल सकती है। आपकी बेफिजूल की चिंताएं भी कम होंगी। वाहन खरीदने का सपना इस सप्ताह पूरा होगा। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप खरीदारी करने के लिए भी जा सकते हैं। करियर को लेकर किसी अनुभवी से बात करेंगे। आपको नया मार्गदर्शन मिलेगा। यह समय आत्म विकास का साबित होने वाला है।
Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह करेंगे केतु नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा अच्छा धनलाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।