फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (25-31 Auguust):वृश्चिक और मकर राशि वालों को कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 25 Aug 2025 10:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

Saptahik Rashifal 25-31 August 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
Weekly Horoscope Aug 25–31 2025 saptahik rashifal Mesh Mithun tula Kumbh in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amarujala

इस सप्ताह 25 से 31 अगस्त 2024 तक सभी राशियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को अपने प्रयासों में सफलता और मनचाही उपलब्धि हासिल होगी, तो वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता और समझदारी से काम लेना इस दौरान बेहद जरूरी होगा। हर परिस्थिति में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा।


चमत्कारिक रमल ज्योतिष विद्या बताती है सटीक भविष्य, भगवान शिव ने सती को खोजने के लिए किया था प्रयोग
सप्ताह के दौरान परिस्थितियां अक्सर बदलती रहेंगी, जिससे आपको अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने के साथ ही कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखना और सही सलाहकारों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। ध्यान रखें कि आपकी सोच और व्यवहार आपके पूरे सप्ताह के अनुभव को सकारात्मक या नकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। इसलिए सतर्कता और संयम के साथ हर कदम उठाना इस समय सबसे बेहतर रहेगा।
Budh Gochar: अगस्त माह के अंत में बुध ग्रह करेंगे सूर्य की राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Weekly Horoscope Aug 25–31 2025 saptahik rashifal Mesh Mithun tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी और इस दौरान आप अपनी प्रतिभा और हुनर के बल पर अपना श्रेष्ठ देने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए निर्णयों और कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत शुभता एवं लाभ लिए रहेगी। इस दौरान आप कारोबार में प्रगति और लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे।

व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सफल और सार्थक साबित होगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस दौरान भूलकर भी अधिक लाभ के चक्कर में जोखिम भरा निवेश न करें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें।

नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में उच्च अधिकारी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के निजी मामलों में आवश्यकता से अधिक दखलंदाजी न करें। लव पार्टनर पर आपका हावी होना आपके संबंधों को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर 'सूर्याष्टकं' का पाठ करें।

Weekly Horoscope Aug 25–31 2025 saptahik rashifal Mesh Mithun tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। करियर हो या कारोबार, दोनों जगह चीजें कभी बनती तो कभी बिगड़ती नजर आएंगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके धैर्य और विवेक की परीक्षा रहने वाली है। यदि आप लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं और समस्याओं से घबराए बगैर उनका एक-एक करके समाधान निकालने का प्रयास करते हैं, तो निश्चित मानिए आपकी कोशिश रंग लाएगी। भूलकर भी हताश और निराश होकर समस्याओं से भागने की गलती न करें।

सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाली है, लेकिन उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान व्यवसाय में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक मामलों की व्यस्तता के चलते आप अपने करियर-कारोबार में थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे।

इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहे, इसके लिए लोगों की भावनाओं की कद्र करें। विशेष रूप से माता और जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन से तिलक लगाकर पूजा करें और 'रुद्राष्टकं' का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope Aug 25–31 2025 saptahik rashifal Mesh Mithun tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार में चीजें अनुकूल बनी रहेंगी, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप कहीं अति उत्साह में कोई गलती न कर बैठें। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर घर, लोगों के साथ बातचीत करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। प्रतियोगिता- परीक्षा आदि की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह उपलब्धि लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास के बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।

सप्ताह के उत्तरार्ध में खानपान और दिनचर्या सही रखें। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद और स्नेह आपको प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर 'गणेश चालीसा' का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope Aug 25–31 2025 saptahik rashifal Mesh Mithun tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी" का स्लोगन हर समय याद रखना होगा। करियर हो या फिर कारोबार, किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके धन एवं मान दोनों की हानि करा सकती है, इसलिए किसी भी कार्य को खूब सतर्क होकर और सूझबूझ के साथ करें। किसी भी कार्य को कल पर टालने या उसमें आलस्य करने से बचें।

सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। उन्हें अपने अधीनस्थों और सहकर्मियों से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। घर-परिवार के लिए भी समय न निकाल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए तथा अपने सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित है। उतावलेपन या फिर बेवजह के दिखावे के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'शिव चालीसा' का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed