फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, परेशानियों का होगा समाधान

Mon, 26 Apr 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Apr 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 April to 2 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope 26 April to 2 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि: शुभचिंतकों के सहयोग से बनेंगे लाभ के योग

इस सप्ताह मित्र अथवा किसी शुभचिंतक की मदद से लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही किसी बड़ी पारिवारिक उलझन का समाधान निकल आने पर मन को बड़ा सुकून मिलेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत तक किसी बड़े पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आलस्य हावी रहेगा। इस दौरान सेहत सबंधी किसी समस्या की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।

Weekly Horoscope 26 April to 2 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

वृष राशि: आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपके श्रम और ईमानदारी का सम्मान होगा। वहीं बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सप्ताह आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होने जा रहा है। अब तक जो झूठे और कपटी लोग आपके साथ चिपके हुए थे उनसे मुक्ति मिल जाएगी। किसी वरिष्ठ के माध्यम से सगे-संबंधियों से चला आ रहा मन-मुटाव दूर होगा। हालांकि किसी भी पारिवारिक मसले को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें। लंबी दूरी की यात्रा का बनाया हुआ प्लान कैंसिल हो जायेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 April to 2 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

तुला राशि: निवेश से होगा फायदा

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किये गए निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पुत्र या किसी अन्य परिजन से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अविवाहित युवक-युवतियों का विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों के साथ सुविधाएं भी बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।सप्ताह के प्रारंभ में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 April to 2 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
धनु साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

धनु राशि: विभिन्न स्रोतों आमदनी होगी 

इस सप्ताह विभिन्न स्रोतों से आय के माध्यम से बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्य समय से पूरे होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आप को इस सप्ताह नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बाजार में फंसा धन किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल सकता है। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमी किसी महिला मित्र की मदद से दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed