फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (26 अप्रैल से 02 मई): अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 26 Apr 2021 10:55 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 Apr 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 26 april to 02 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आरंभ में कार्य व्यापार में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति तथा पद और गरिमा की वृद्धि के योग। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। सप्ताह के मध्य अशुभ ग्रह-गोचर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। कार्य क्षेत्र में भी झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। सप्ताहांत ग्रह-गोचर की अनुकूलता सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगी। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 26 april to 02 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह अधिक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें और इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति देगा। विद्यार्थी एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर। 1 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 26 april to 02 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी इसलिए कोर्ट-कचहरी के मामले आपस में सुलझाएं। सप्ताहांत समय बेहतर रहेगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 26 april to 02 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ होगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। मकान-वाहन के क्रय का योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। 26 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 26 april to 02 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव एवं कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सप्ताह के सभी दिन शुभ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed