फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (19 से 25 अप्रैल): अप्रैल के चौथे सप्ताह में रहें इस दिन जरा बचके...

Mon, 19 Apr 2021 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Apr 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 19 april to 25 april 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि

अपने सौम्य स्वभाव और कठिन परिश्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। मित्रों तथा संबंधियों से भी कुछ अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन हालात में सुधार लाएगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। 24 तारीख को रहें जरा बचके। 

weekly horoscope 19 april to 25 april 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि
वृषभ राशि

संपूर्ण सप्ताह आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाहें तो सप्ताह अनुकूल है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन। 23 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 19 april to 25 april 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन
संपूर्ण सप्ताह अच्छी कामयाबी दिलाने वाला रहेगा इसलिए, कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। सप्ताह के मध्य जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान-वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो वह भी संकल्प पूर्ण होने के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 26 तारीख को रहें जरा बचके।


विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 19 april to 25 april 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि
कर्क राशि

सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं के साथ होगा। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य ग्रहों में अप्रत्याशित परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति तो देगा ही  आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग के योग। 19 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 19 april to 25 april 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि
सिंह राशि

संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फल प्रदान करने वाला रहेगा। जितनी आमदनी होगी उतना ही खर्च भी होगा इसलिए इसलिए आर्थिक तंगी से सावधान रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति देगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। 25 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed