फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना : मई महीने के तीसरे सप्ताह में राशि के अनुसार किस दिन रहना है जरा बचके...

Mon, 17 May 2021 11:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 May 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 17 may to 23 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


मानसिक परेशानी के बावजूद सप्ताह बेहतरीन सफलता वाला रहेगा। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन से जुड़े संकल्प पूर्ण होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह और अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। 23 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 17 may to 23 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह अच्छी सफलता दिलायेगा। अपने उदार व्यक्तित्व एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। धर्म एवं आध्यात्म क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी। 20 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 17 may to 23 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। संघर्ष की अधिकता होते हुए भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।  केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।  22 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 17 may to 23 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि
सप्ताह बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा कोई भी दिन शुभ नहीं है किंतु किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्र अथवा संबंधी से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के लिए।

विज्ञापन
weekly horoscope 17 may to 23 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि
अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना तो करना ही पड़ेगा। अत्यधिक थकान का भी अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। व्यापारियों के लिए भी समय संतोषजनक रहेगा। विदेश यात्रा से संबंधित प्रयास सफल रहेगा। 18 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed