फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (8 से 14 मार्च) : मार्च महीने के इस सप्ताह में किस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 08 Mar 2021 11:06 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 Mar 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 08 march to 14 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 मार्च 2021 तक) - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


सप्ताह आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों भरा रहेगा। भाग्योन्नति तो होगी ही विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत अत्यधिक भागदौड़ और अधिक खर्च से आर्थिक तंगी आ सकती है सावधान रहें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। 14 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 08 march to 14 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन विषम परिस्थितियों से मुक्ति देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी में भी परिवर्तन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है सप्ताहांत रुका हुआ धन आएगा। शीर्ष अधिकारियों से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। 8 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 08 march to 14 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में ही विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं कार्यकुशलता का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले ही बाहर ही सुलझाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। 10 तारीख को रहें जरा बचके ।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 08 march to 14 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि
सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी ना किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि होगी। सप्ताह के मध्य कुछ सुधार के योग। दांपत्य में जीवन में मधुरता आएगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत पुनः अशुभ ग्रह गोचर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। निर्णय सावधानीपूर्वक करें। 13 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 08 march to 14 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता वाला सिद्ध होगा इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्तशत्रु भी सक्रिय रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं। सप्ताहांत दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। 14 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed