फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 मार्च 2021 तक): इस हफ्ते बुध के राशि परिवर्तन से 5 राशियों के लिए अच्छा बीतेगा समय

Mon, 08 Mar 2021 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 Mar 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 8 to 14 march 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 मार्च 2021 तक) - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के सोचे हुए काम इस सप्ताह समय से पूरे होंगे। सही दिशा में प्रयास और कर्म करने पर मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में ही अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होंगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे, लेकिन ध्यान रहे कि हास करते समय किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा मित्र भी शत्रु में तब्दील हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। भवन या संपत्ति से जुड़े निर्णय सोचसमझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-‘सोच समझकर बोलें।’
उपाय-हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। ‘ॐ हं हनुमतये नम: नमः’का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 8 to 14 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी जेब देखकर खर्च करने की जरूरत है। आय के मुकाबले खर्च ज्यादा बना रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में संतान पक्ष को लेकर कुछेक चिंताए बनी रहेंगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक उसका आप कोई न कोई समाधान निकालने में सफल रहेंगे। मित्रों की मदद से अधूरे कार्य होंगे। किसी पारिवारिक समस्या के समाधान में आपके द्वारा लिए गये निर्णय का भाई—बहन आदि सम्मान एवं समर्थन करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ नया पद मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में करिअर कारोबार की दृष्टि से छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक-2
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र-‘समय पर कार्य करें।’
उपाय-लाल चंदन का तिलक लगाएं। दुर्गा देवी की उपासना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 8 to 14 march 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आपदा में अवसर ढूढ़ने का प्रयास करने होगा। कहने का तात्पर्य यह कि यदि करिअर, कारोबार या कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आती है तो उसका डटकर सामना करते हुए आप चाहें तो सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं। इस सप्ताह आपको पूरे मनोयोग से अपनी योजनाओं और लक्ष्य की आगे बढ़ने की जरूरत है, आपको अपने कर्म का फल अवश्य प्राप्त होगा। आज का काम कल पर टालने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में शारीरिक थकान अथवा अनिद्रा जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम उठाएं, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अपने लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल भी न करें।

शुभ अंक-1
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-‘चुनौतियों का डटकर सामना करें।’
उपाय-गणपति को दूर्वा एवं लड्डू चढ़ाएं। ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 8 to 14 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अपने सपनों को साकार करने के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। यदि आप सही दिशा में प्रयास करते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से संपर्क होगा और लाभ के अवसर बनेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। धनआगम के नए अवसर बनेंगे। थोक व्यापारियों की अपेक्षा छोटे कारोबारियों का समय ज्यादा शुभ है। सप्ताह के अंत में किसी अनजान आशंका को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक-5
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र-‘चुनौतियों का डटकर सामना करें।’
उपाय-भगवान सूर्य को जल में रोली डालकर अघ्र्य दें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 8 to 14 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए कार्य पूरे हों तो कार्यों को कल पर टालने की बजाय समय से पूर्व करने की कोशिश करें। साथ ही रूठे सुजन मनाइए जो रूठे सौ बार। यदि किसी कारणवश आपकी किस प्रिय व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो एक कदम पीछे हटकर उसे मनाने का प्रयास करें, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट सकते हैं। करिअर कारोबार में लोगों की छोटी मोटी बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र या परिजन से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार के उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

शुभ अंक- 9
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-सुनहरा
सफलता का सूत्र-‘आलस्य से बचें।'
उपाय- गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ भगवान विष्णु को चढ़ाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed