फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: मार्च के पहले सप्ताह में इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन

Mon, 03 Mar 2025 01:42 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 03 Mar 2025 01:42 PM IST
सार

Lucky Rashiyan: 3 मार्च 2025 से मार्च महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 9 मार्च 2025 तक रहने वाला है। 

विज्ञापन
weekly horoscope 03 to 09 march 2025 know march weekly Lucky Rashiyan
Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला

Lucky Rashiyan: 3 मार्च 2025 से मार्च महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो 9 मार्च 2025 तक रहने वाला है। इस सप्ताह गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बता दें 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस योग से इन चार राशि वालों को नौकरी, शिक्षा, व्यापार, सेहत और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं, इतना ही नहीं गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से इन जातकों के वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। ऐसे में आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं...

weekly horoscope 03 to 09 march 2025 know march weekly Lucky Rashiyan
प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। रिश्तों में विश्वास और मजबूत होगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मार्च का पहला सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे। इस हफ्ते आपको अपने शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होने के योग है। आपकी सेहत इस हफ्ते काफी अच्छी रहेगी। अगर आप कारोबार के विस्तार के लिए कोई योजना बना रहे थो, तो वह सफल होगी। कोर्ट के मामलों में राहत मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। रिश्तों में विश्वास और मजबूत होगा। 

weekly horoscope 03 to 09 march 2025 know march weekly Lucky Rashiyan
निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
ज्योतिषियों की मानें तो तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति सकती है। इस सप्ताह रोजगार की तालाश कर रहे रोगों को किसी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत पहले से बेहतर होगी। निवेश से धन लाभ की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आप किसी वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप दोस्तों के साथ विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से विशेष फलदायक रह सकता है। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 03 to 09 march 2025 know march weekly Lucky Rashiyan
विवाह योग्य जातकों के लिए मनचाहा रिश्ता आ सकता है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
मार्च का पहला सप्ताह वृश्चिक राशि के लिए खास रहने वाला है। आपके लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, तो वह इस सप्ताह दूर होगा। नौकरी कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि की संभावना है। समाज, कार्यक्षेत्र व रिश्तों में आपकी मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किए गए परिश्रम और प्रयास का फल मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए मनचाहा रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
weekly horoscope 03 to 09 march 2025 know march weekly Lucky Rashiyan
इस सप्ताह भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
इस सप्ताह आप कोई सरकारी निर्णय ले सकते हैं, जिससे लाभ की प्राप्ति संभव है। किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपके परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के बॉस भी उनके काम से प्रसन्न होंगे। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। इस सप्ताह भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है।



Rang Panchami 2025: 19 या 20 मार्च कब मनाई जाएगी रंग पंचमी ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed